spot_img

बाबाधाम के रास्ते से दीपक कुमार की रिपोर्ट…मुजफ्फरपुर बिर्ता मोड़ कांवरिया शिविर पहुंचते ही कांवरियों की मिट जाती है थकान

spot_img
- Advertisement -

बाबाधाम के रास्ते में विश्वकर्मा नगर कटोरिया से देशज टाइम्स की यह रिपोर्ट। बिर्ता मोड़ स्थित मुजफ्फरपुर का कांवरिया सेवा शिविर कांवरियों की सेवा में तत्पर है। मुजफ्फरपुर बिर्ता मोड़ कांवरिया शिविर में कांवरिया के पहुंचते ही सेवा में लग जाते हैं।

- Advertisement -

शिविर में प्रवेश करते ही कांवरियों का स्वागत ठंडे जल से किया जाता है। उसके बाद गर्म पानी से पांव सेका जाता है। जिससे उनकी थकान कम हो जाती है। वहीं, पैरों में पड़े छाले की मरहम-पट्टी चिकित्सक द्वारा की जाती है। इसके बाद नींबू पानी पीकर कांवरिया तरोताजा होते हैं।बाबाधाम के रास्ते से दीपक कुमार की रिपोर्ट...मुजफ्फरपुर बिर्ता मोड़ कांवरिया शिविर पहुंचते ही कांवरियों की मिट जाती है थकान शिविर में गीत संगीत शुरू होते ही कांवरियों में नई ऊर्जा का संचार होने लगता है।प्रतिदिन शिविर में अलग अलग कलाकार के नेतृत्व में एक से बढ़कर एक शिव भजन की प्रस्तुति से कांवरिया झूमने पर मजबूर हो जाते हैं। भक्ति गीतों से शनिवार को शिव भक्तों का मन मोह लिया। भजन पर कांवरिया ने जमकर ठुमके लगाए।

- Advertisement -

शिविर में मिलता है अपनापन : कांवरिया
शनिवार को शिविर में ठहरे पूर्णिया के पंकज बम, राजेंद्र मोहन, अनुज भाई ज्योतिष ने बताया कि वे पिछले दो साल से बाबा धाम जा रहे हैं। इस दौरान मुजफ्फरपुर जिले के बिर्ता मोड़ कांवरिया शिविर में ही रात्रि विश्राम करते हैं। यहां जो अपनापन मिलता है, वह कहीं और नहीं।बाबाधाम के रास्ते से दीपक कुमार की रिपोर्ट...मुजफ्फरपुर बिर्ता मोड़ कांवरिया शिविर पहुंचते ही कांवरियों की मिट जाती है थकान बताया कि बिर्ता मोड़ कांवरिया संघ मानव सेवा में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है। वहीं, भागलपुर के कांवरिया मामी सुलोचना, अनुकंपा मामी ने बताया कि वाकई यहां पर घर जैसा माहौल मिलता है। पथ पर इस तरह की सेवा और कहीं देखने को नहीं मिलती है।

- Advertisement -

बिर्ता मोड़ कांवरिया संघ ने शिविर का आयोजन बाबा विश्वनाथ बैजनाथ के सहयोग से किया है। साथ में सेवादार रंजीत ठाकुर, चन्द्रशेखर यादव, ज्ञानेंदु, ललित, शेखर, रवि, शुभम, कुंदन, लालू, कन्हैया, चन्दन समेत दर्जनो लोग का सहयोग से सराहनीय है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खुशखबरी! बिहार की 20 लाख महिलाओं को मिलेंगे ₹20,000 रुपये, ऐसे होगा सीधा फायदा | पढ़िए -दूसरी किस्त का लाभ किसे मिलेगा?

Bihar Mahila Rojgar Yojana: बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 20 लाख महिलाओं को 20 हजार रुपये की दूसरी किस्त देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर में#BiharMahilaRojgarYojana,#SamratChaudhary,#MungerNews

बिहार में मौसम का ‘डबल अटैक’: भारी बारिश और लू, IMD का चौंकाने वाला अलर्ट जारी!

Bihar Weather: बिहार में मौसम दोहरी मार पड़ने वाली है! IMD ने उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है, वहीं दक्षिण-पश्चिमी बिहार में लू का प्रकोप जा#BiharWeather,#IMDAlert,#HeatwaveWarning

दरभंगा में मुहर्रम जुलूस में बवाल, धक्का-मुक्की और हथियारों के प्रदर्शन पर लाइसेंसधारी समेत कई पर FIR

Darbhanga News: दरभंगा के बेनीपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान हथियारों के प्रदर्शन और धक्का-मुक्की मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। लाइसेंसधारी समेत कई लोगों पर FIR दर्ज की गई है#DarbhangaNews,#MuharramBihar,#LawAndOrder

बेनीपुर में खत्म हुई हड़ताल, फिर भी गंदगी का ढेर! क्यों नहीं हो रही सफाई?

Benipur Nagar Parishad: बेनीपुर नगर परिषद में सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म हुए एक सप्ताह बीत गया, लेकिन शहर में गंदगी का अंबार लगा है। स्थानीय विधायक की पहल भी बेअसर साबित हो रही है, ज#BenipurNews,#DarbhangaSanitation,#BiharLocalNews