UPPSC Exam Calendar: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए राहत और खुशी की बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने साल 2026 में होने वाली सभी परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है, जिससे अभ्यर्थियों को अपनी पढ़ाई की सही योजना बनाने में मदद मिलेगी।
UPPSC Exam Calendar 2026 जारी: लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, जानें पूरी जानकारी
UPPSC Exam Calendar 2026: मुख्य परीक्षाओं की विस्तृत तारीखें
प्रयागराज स्थित आयोग मुख्यालय से जारी इस परीक्षा कैलेंडर में साफ-साफ बताया गया है कि अगले साल किस परीक्षा का आयोजन किस तारीख को होगा। यह विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम अभ्यर्थियों को न सिर्फ अपनी पढ़ाई की सही योजना बनाने में मदद करेगा, बल्कि स्कूल, कॉलेज, कोचिंग और निजी जीवन के साथ समय का बेहतर तालमेल भी बैठाया जा सकेगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
महत्वपूर्ण तिथियां:
- समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) मुख्य परीक्षा-2023: 2 और 3 फरवरी 2026।
- कंप्यूटर असिस्टेंट परीक्षा-2025: 6 फरवरी 2026।
- स्टाफ नर्स यूनानी (प्रारंभिक) परीक्षा-2025: 17 मार्च 2026।
- सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) प्रारंभिक परीक्षा-2025: 22 मार्च 2026।
- संयुक्त राज्य / अपर अधीनस्थ सेवा (PCS) मुख्य परीक्षा-2025: 29 मार्च 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक।
- सहायक वन संरक्षक / क्षेत्रीय वन अधिकारी (ACF/RFO) मुख्य परीक्षा-2025: 14 जुलाई 2026 से लगभग 13 दिनों तक।
- PCS प्रारंभिक परीक्षा-2026: 6 दिसंबर 2026।
इस कैलेंडर की सबसे अहम जानकारी संयुक्त राज्य / अपर अधीनस्थ सेवा (PCS) मुख्य परीक्षा-2025 को लेकर है। आयोग के अनुसार, PCS मेन्स परीक्षा की शुरुआत 29 मार्च 2026 से होगी। यह परीक्षा लगातार चार दिनों तक चलेगी और 1 अप्रैल 2026 को समाप्त होगी। PCS परीक्षा को उत्तर प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है। ऐसे में इसकी तारीखों की घोषणा उन हजारों उम्मीदवारों के लिए बेहद अहम है जो लंबे समय से मेन्स की तैयारी में जुटे हुए हैं।
UPPSC की परीक्षा गतिविधियां साल की शुरुआत से ही तेज हो जाएंगी। फरवरी महीने से ही उम्मीदवारों को लगातार परीक्षाओं का सामना करना पड़ेगा। मार्च 2026 भी अभ्यर्थियों के लिए काफी जरूरी रहने वाला है। इन्हीं परीक्षाओं के कुछ दिन बाद, 29 मार्च से PCS मेन्स की शुरुआत हो जाएगी, जो इस साल का सबसे बड़ा एग्जाम माना जा रहा है। अप्रैल, मई, जून, जुलाई और अगस्त के महीनों में भी अलग-अलग विभागों की कई बड़ी परीक्षाएं आयोजित होंगी। इनमें सहायक अध्यापक, प्रवक्ता, सहायक प्राध्यापक, तकनीकी शिक्षा सेवा, ACF/RFO, नगर नियोजक और अन्य पदों की परीक्षाएं शामिल हैं। इन परीक्षाओं में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को यह परीक्षा कार्यक्रम अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में सहायक होगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
चिकित्सा एवं तकनीकी सेवाओं की परीक्षाएं
अक्टूबर 2026 में कई मेडिकल और हेल्थ से जुड़ी स्क्रीनिंग परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें पशु चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर और डेंटल सर्जन की परीक्षाएं शामिल हैं।
साल के अंत में सबसे बड़ी परीक्षा होगी PCS प्रारंभिक परीक्षा-2026, जिसका आयोजन 6 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। इसी परीक्षा के साथ अगले भर्ती चक्र की औपचारिक शुरुआत मानी जाती है। आमतौर पर PCS प्रीलिम्स के बाद बड़ी संख्या में नए उम्मीदवार तैयारी शुरू करते हैं। UPPSC की सभी बड़ी भर्तियां तीन चरणों में पूरी होती हैं, जिसमें पहला प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), दूसरा मुख्य परीक्षा (Mains) और तीसरा साक्षात्कार (Interview) है। इन परीक्षाओं के जरिए राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति की जाती है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
लेटेस्ट एजुकेशन और जॉब अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/education/







