spot_img

UPSC Result: सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी, जानें LBSNAA ट्रेनिंग से जुड़ी हर बात

spot_img
- Advertisement -

UPSC Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है, जिसमें देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं जैसे आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए कुल 958 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। इस वर्ष राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने यूपीएससी सीएसई परीक्षा 2025 में टॉप किया है, जबकि राजेश्वरी सुवे एम दूसरे स्थान पर रही हैं।

- Advertisement -

UPSC Result: सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी, जानें LBSNAA ट्रेनिंग से जुड़ी हर बात

आमतौर पर, यूपीएससी इंटरव्यू समाप्त होने के 4 से 6 दिनों के भीतर परिणाम जारी कर देता है। इस बार इंटरव्यू 27 फरवरी को समाप्त हुए थे, और 6 फरवरी को अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिणाम जारी होते ही LBSNAA में होने वाली ट्रेनिंग को लेकर भी चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। बहुत कम लोग जानते हैं कि यूपीएससी की कठिन परीक्षा पास करने के बाद भी उम्मीदवारों की असली परीक्षा खत्म नहीं होती है। वास्तव में, चयनित उम्मीदवारों को उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में कड़ी और अनुशासित ट्रेनिंग से गुजरना पड़ता है। यहीं से हर सफल अधिकारी के प्रशासनिक करियर की शुरुआत होती है। ऐसे में चलिए, आपको बताते हैं कि आईएएस बनने वाले कैंडिडेट को मिलने वाली LBSNAA की ट्रेनिंग कितनी मुश्किल होती है।

- Advertisement -

UPSC Result: आखिर कैसे होती है आईएएस अधिकारियों की LBSNAA ट्रेनिंग?

यूपीएससी का परिणाम आने के बाद आमतौर पर करीब डेढ़ महीने के भीतर उम्मीदवारों को LBSNAA में रिपोर्ट करना होता है। यहां सभी सेवाओं के ट्रेनी अधिकारियों को शुरुआत में एक साथ फाउंडेशन कोर्स कराया जाता है। इस दौरान उन्हें प्रशासन की बुनियादी समझ दी जाती है और शारीरिक एवं मानसिक रूप से तैयार किया जाता है। फाउंडेशन कोर्स के पहले चरण में लगभग 15 सप्ताह का शैक्षणिक मॉड्यूल होता है, जिसमें प्रशासन नीति निर्माण और शासन व्यवस्था से जुड़ी पढ़ाई कराई जाती है। इसके साथ ही 40 से 45 दिन का भारत दर्शन कार्यक्रम भी होता है, जिसमें ट्रेनी अधिकारियों को देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जाता है, ताकि वे भारत की विविधता और प्रशासनिक चुनौतियों को करीब से समझ सकें।

- Advertisement -

LBSNAA में जिला प्रशिक्षण और अंतिम चरण

फाउंडेशन कोर्स के बाद ट्रेनिंग का दूसरा चरण शुरू होता है, जिसमें ट्रेनी अधिकारियों को जिला प्रशिक्षण के लिए भेजा जाता है। यह कार्यक्रम करीब 1 साल तक चलता है। इस दौरान अधिकारियों को जिलों में प्रशासनिक कामकाज, कानून व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के संचालन की व्यावहारिक जानकारी दी जाती है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इसके बाद तीसरे चरण में लगभग 6 सप्ताह का प्रशिक्षण होता है, जहां अधिकारी अपने अनुभवों और सीख को साझा करते हैं। वहीं चौथे चरण में आईएएस अधिकारियों को केंद्रीय सचिवालय में असिस्टेंट सेक्रेटरी के रूप में काम करने का मौका दिया जाता है।

सख्त अनुशासन और सुख-सुविधाएं

LBSNAA में प्रशिक्षण का माहौल काफी अनुशासित माना जाता है। यहां दिन की शुरुआत सुबह की फिजिकल एक्टिविटी से होती है। मॉर्निंग पीटी के अलावा घुड़सवारी, तैराकी, खेल एक्टिविटी और कई दूसरी फिजिकल प्रैक्टिस भी कराई जाती है। ट्रेनी अधिकारियों को औपचारिक ड्रेस कोड का पालन करना होता है और क्लासेस के दौरान अनुशासन बनाए रखना अनिवार्य होता है। यहां तक कि छोटी-छोटी गलतियों पर भी चेतावनी या मेमो दिए जाने की व्यवस्था होती है। कई बार देर से आने, ड्रेस कोड का पालन न करने या क्लास में अनुशासन भंग करने पर अंक भी काटे जा सकते हैं। वहीं LBSNAA में ट्रेनी अधिकारियों को हॉस्टल आवास, भोजन, लाइब्रेरी, जिम, खेल परिसर और आईटी सेवाओं जैसी सुविधाएं मिलती हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। उन्हें ट्रेनिंग के दौरान करीब 56,000 हज़ार प्रतिमाह सैलरी मिलती है, हालांकि हॉस्टल और मेस फीस जैसे खर्चों के बाद लगभग 40,000 हज़ार उनके हाथ में बचते हैं। लेटेस्ट एजुकेशन और जॉब अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दिल्ली प्रदर्शन का बड़ा असर: बिहार आने वाली 5 ट्रेनें अचानक रद्द! पटना में RAF तैनात, आप भी देखिए लिस्ट

Bihar Train Cancel: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के कारण दिल्ली से बिहार आने वाली 5 ट्रेनें रद्द हो गई हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पटना में सुर #BiharTrain,#DelhiProtest,#PatnaSecurity

दिल्ली-पटना जाने वालों की जेब पर भारी मार! फ्लाइट टिकट 3 गुना महंगा, ट्रेनें भी रद्द

Bihar Flight Ticket Price: दिल्ली-पटना के बीच हवाई यात्रा तीन गुना महंगी हो गई है, जबकि कई प्रमुख ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन के कारण यात्रियों को भारी परे #BiharFlight,#DelhiPatnaTravel,#TrainCancellation

Darbhanga Gas Leak दरभंगा में गैस रिफिलिंग बनी मौत का खेल! सिगरेट से भड़की आग, 2 बुरी तरह झुलसे

Darbhanga Gas Leak: दरभंगा के बिरौल में अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान भीषण आग लगने से दो लोग बुरी तरह झुलस गए। एक घायल की हालत गंभीर है, जिसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। #DarbhangaNews,#GasLeak,#BiharSafety

Darbhanga Crime दरभंगा में खौफनाक वारदात! अकेली महिला को घर में चाकू से गोदकर हत्या, क्या बैंक से निकले रुपए बने मौत का कारण?

Bihar Crime News: दरभंगा के सहसराम गांव में एक अकेली महिला की घर में घुसकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस को लूट के इरादे से हत्या की आशंका है, क्योंकि महिला ने घटना वाले दि #DarbhangaCrime,#BiharNews,#MurderMystery