मई,20,2024
spot_img

Breaking: 25 दिनों बाद मन्नत पूरी, आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी जमानत, कल शाम या परसों रिहाई होगी

spot_img
spot_img
spot_img

शाहरुख खान के बेटे आर्यन को बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी गई है।  3 दिन जिरह के बाद जस्टिस नितिन साम्ब्रे ने आर्यन खान, मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट की जमानत अर्जी स्वीकार की।

 

कोर्ट से डिटेल्ड ऑर्डर कल मिलेगा तब तक तीनों को आर्थर जेल में रहना होगा। ASG अनिल सिंह ने बेल के विरोध में आज तगड़ी दलीलें दीं। वहीं आर्यन के वकील मुकुल रोहतगी ने उनसे जिरह की। शाहरुख खान और उनके फैंस को 25 दिन बाद राहतभरी खबर मिली है।

अनिल सिंह ने आज कोर्ट में कहा,  आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट नियमित रूप से ड्रग्स लेते हैं। यह भी सामने आया है कि बल्क क्वॉन्टिटी में हार्ड ड्रग्स खरीदी गईं। वह ड्रग पेडलर्स के संपर्क में भी है। अचित ड्रग पेडलर है। उसे क्रूज से गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, आर्यन और अरबाज बचपन के दोस्त हैं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election अंतिम ओवर में....| किले में "चौका"...या चौंकाएगा मधुबनी...अंतिम ओवर में

उन्होंने साथ में ट्रैवल किया और एक ही रूम में रुकने वाले थे। अगर दो लोग साथ थे। उनमें से एक को पता है कि दूसरे के पास ड्रग्स है और वह लेता है तो पहला पर्सन ‘कॉन्शियस पजेशन’ में है। उन्होंने जज के सामने आर्यन के चैट्स भी रखे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें