मई,20,2024
spot_img

Youtuber Paras Singh पर क्यों भड़के Varun Dhawan और Rajkummar Rao, दे दी ये नसीहत…

spot_img
spot_img
spot_img
दिल्ली। हाल ही में युट्यूबर  पारस सिंह ने अरुणाचल प्रदेश के एक कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग को लेकर नस्लभेदी टिप्पणी की थी। उन्होंने यूट्यूब पर अपना एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में पारस सिंह ने कहा था कि कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग गैर-भारतीय हैं और अरुणाचल प्रदेश चीन का हिस्सा है। पारस सिंह की इस टिप्पणी के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
लेकिन इस मामले में लोगो का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है। फिल्म अभिनेता वरुण धवन ने भी पारस सिंह के इस विवादित टिप्पणी को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। वरुण धवन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-‘अरुणाचल प्रदेश में इतना वक्त बिताने के बाद समय आ गया है कि हम खुद को और दूसरों को इस बारे में शिक्षित करें कि यह कितना गलत है।
अपने देश और अपने क्षेत्र के बारे में अनजान होना अपने आप में मूर्खता है, लेकिन जब उस अज्ञानता को आक्रामक तरीके से व्यक्त किया जाता है, तो यह जहर की तरह हो जाता है।
हम सभी को एक आवाज में इस तरह की अज्ञानता की निंदा करने की जरूरत है और सभी बेवकूफों को यह समझाना चाहिए कि यह अब स्वीकार्य नहीं होगा।’
Youtuber Paras Singh पर क्यों भड़के Varun Dhawan और Rajkummar Rao, दे दी ये नसीहत...
A screenshot of Varun Dhawan and Raj Kumar Rao’s Instagram story. | Deshaj Times
वरुण का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वरुण धवन से पहले इस मामले पर अभिनेता राजकुमार राव ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की थी।
उल्लेखनीय है हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक  निनॉन्ग एरिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारत में बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के रूप में पबजी मोबाइल गेम की दोबारा लॉन्चिंग पर रोक लगाने की मांग की थी। इसी मुद्दे पर पारस सिंह ने एक वीडियो बनाया और निनॉन्ग एरिंग पर नश्लभेदी टिप्पणी की थी,जिसके बाद उनपर कानूनी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें