back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 10, 2026
spot_img

Bollywood News: साल 2024 के 10 ब्लॉकबस्टर फिल्में, बम्पर कमाई और दर्शकों की पसंदीदा, जानिए आपकी Favorite Movie किस नंबर पर है

spot_img
- Advertisement -

वर्ष 2024 भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक साल साबित हुआ, जहां बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़े। इन फिल्मों ने 100 करोड़ से लेकर 1000 करोड़ तक की कमाई की और दर्शकों का दिल भी जीत लिया।

- Advertisement -

1. पुष्पा 2

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने 5 दिसंबर 2024 को भारत और विदेशों में शानदार ओपनिंग की। फिल्म ने दुनियाभर में 1500 करोड़ से अधिक की कमाई की और भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया। फिल्म में अल्लू अर्जुन, फहद फासिल और रश्मिका मंदाना ने अहम भूमिकाएं निभाई।

- Advertisement -

2. कल्कि 2898 एडी

अमिताभ बच्चन, प्रभास, और दीपिका पादुकोण की स्टार-स्टडेड फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने अपनी शानदार ओपनिंग के साथ 1043 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने भारत में 767 करोड़ और दुनियाभर में 1043 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, और यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  जब लखनऊ कॉन्सर्ट में रो पड़ीं सुनिधि चौहान, वीडियो हुआ वायरल!

3. स्त्री 2

‘स्त्री 2’ ने अपनी हॉरर-कॉमेडी शैली से दर्शकों का दिल जीता और दुनियाभर में 874.58 करोड़ रुपये की कमाई की। भारत में इसके कलेक्शन का आंकड़ा 713 करोड़ था, जबकि विदेशों में 144 करोड़ का कलेक्शन हुआ। फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, और पंकज त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाई।

4. देवरा: पार्ट 1

कोराताला शिवा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। इस फिल्म ने भारत में 345 करोड़ और दुनियाभर में 422 करोड़ रुपये की कमाई की। यह फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज हुई थी और दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।

5. भूल-भुलैया 3

‘भूल-भुलैया 3’, जो दिवाली पर रिलीज हुई थी, ने भारत में 311 करोड़ और दुनियाभर में 389 करोड़ की कमाई की। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिम्परी, विद्या बालन, और माधुरी दीक्षित जैसे सितारे थे।

6. गोट

थलपति विजय की फिल्म ‘गोट’ ने भारत में 296 करोड़ और दुनियाभर में 457 करोड़ रुपये की कमाई की। यह फिल्म 5 सितंबर 2024 को रिलीज हुई थी और इसके शानदार ओपनिंग ने इसे एक ब्लॉकबस्टर बना दिया।

यह भी पढ़ें:  'द केरला स्टोरी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम, The Kerala Story 2 Box Office Collection ने उड़ाए सबके होश!

7. सिंगम अगेन

रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंगम अगेन’ ने 1 नवंबर 2024 को 297 करोड़ (भारत) और 372 करोड़ (दुनियाभर) की कमाई की। इसमें अजय देवगन, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारे थे।

8. फाइटर

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, और अनिल कपूर स्टारर ‘फाइटर’ ने 254 करोड़ (भारत) और 358 करोड़ (दुनियाभर) की कमाई की। यह फिल्म 25 जनवरी 2024 को रिलीज हुई थी और सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित थी।

यह भी पढ़ें:  Love And War Movie: संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' को लगा ग्रहण? जानिए कब होगी रिलीज

9. अमरन

‘अमरन’ एक साउथ फिल्म थी जो मेजर मुकुंद वरदराजन के जीवन पर आधारित थी। इस फिल्म ने भारत में 253 करोड़ और दुनियाभर में 80 करोड़ की कमाई की, जिससे कुल कलेक्शन 333 करोड़ हुआ।

10. हनुमान

साउथ फिल्म ‘हनुमान’ ने भारत में 238 करोड़ और दुनियाभर में 57 करोड़ की कमाई की। इस फिल्म ने कुल 295 करोड़ की कमाई की और इसका सीक्वल ‘जय हनुमान’ जल्द ही रिलीज होगा, जिसमें ऋषभ शेट्टी हनुमान के किरदार में नजर आएंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

50 साल का सफर: कैसे Apple Products ने बदली दुनिया और कहाँ चूके?

Apple Products: पिछले पाँच दशकों में, Apple ने तकनीकी परिदृश्य को बार-बार नया आकार...

Darbhanga News: ₹1000 रुपए चोरी का इल्जाम, वार्डन ने 7वीं की छात्रा की गला घोंटकर की हत्या, अदालत ने ठहराया दोषी

ज्ञान का मंदिर ही जब कब्रगाह बन जाए तो इंसाफ की कलम को स्याही...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें