back to top
1 अक्टूबर, 2024
spot_img

अब और नहीं… 21 साल का इंतजार खत्म, Sargam Koushal बनीं Mrs. World, झूम उठा पूरा इंडिया

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

मिसेज वर्ल्ड 2022 का का खिताब जम्मू की रहने वाली सरगम कौशल ने अपने नाम किया। और, 21 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत ने मिसेज वल्र्ड का खिताब अपने नाम कर लिया।

 

 

भारत की सरगम कौशल मिसेज वल्र्ड 2022 की विनर बन गई हैं। 21 साल के इंतजार के बाद मिसेज वर्ल्ड का ताज एक बार फिर से भारत के पास है। सरगम कौशल इससे पहले मिसेज इंडिया का खिताब भी जीत चुकी हैं। अब मिसेज वर्ल्ड का ताज अपने नाम कर उन्होंने इतिहास रच दिया है। पढ़िए पूरी खबर

सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया है। 21 साल बाद यह ताज भारत वापस आया है। इस मुकाबले में दुनियाभर के 63 देशों की महिलाओं ने हिस्सा लिया था। इनमें से सरगम कौशल ने जीत हासिल की है। जम्मू-कश्मीर की रहने वाली सरगम प्रोफेशन से टीचर हैं।

उन्होंने नेवी के एक ऑफिसर से 2018 में शादी की है। सरगम ने अपनी कामयाबी का क्रेडिट अपने पिता और पति को दिया है। सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया है। 21 साल बाद यह ताज भारत वापस आया है। इस मुकाबले में दुनियाभर के 63 देशों की महिलाओं ने हिस्सा लिया था।

अमेरिका में आयोजित ब्यूटी कॉम्पटिशन (beauty competition held in america) में जब मिसेज वल्र्ड का खिताब भारत के नाम हुआ, तो स्टेज पर सरगम इमोशनल होती हुई दिखीं और ताज पहनते हुए उनकी आंखों से खुशी के आंसू बह निकले।

पेशे से शिक्षिका सरगम के पिता जीएस कौशल जोकि बैंक आफ इंडिया में चीफ मैनेजर रह चुके हैं, उन्होंने बताया कि सरगम की मेहनत रंग लाई है। सरगम की शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रुचि है। वह चाहती हैं कि शिक्षकों का पुराना सम्मान लौटना चाहिए। वह अभी अमेरिका में है। बेटी के जनवरी में जम्मू आने की योजना है। उसके पति नौ सेना में हैं। उनकी ड्यूटी मुंबई में है।

इससे पहले 2001 में अदिति गोवित्रीकर ने ये ताज अपने नाम करके देश का मान बढ़ाया था। सरगम ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, इस जर्नी का हिस्सा बनकर खुश हूं। 21 साल बाद ताज वापस आया है। आपको दिल से बधाई।

जरूर पढ़ें

24 घंटे के अंदर Darbhanga Police का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, खंगाला जा रहा Criminal Record

प्रभाष रंजन, दरभंगा | दरभंगा पुलिस ने बहादुरपुर थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी...

Patna Zoo का New Look Unlocked! रंगीन गेट, फूलों की सजावट और आकर्षक झरने ने जीता पर्यटकों का दिल

पटना। पटना का संजय गांधी जैविक उद्यान (Patna Zoo) अब केवल जानवरों को देखने...

Darbhanga में RAF की ‘चेतावनी ‘ दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाई तो खैर नहीं, अल्फा 114 ए टीम ने लिया पंडालों...

दरभंगा | दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के...

Darbhanga में भक्तों की सेवा में लगे स्वास्थ्यकर्मी की बाइक — उड़न छू, जालेश्वरी मंदिर परिसर से गायब हुई ‘बुलेट’

जाले, दरभंगा | जालेश्वरी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें