back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 6, 2026
spot_img

शक्तिमान फेम एक्टर मुकेश खन्ना ने कहा, …#वह लड़की नहीं वेश्या है…फिर क्या हुआ?

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

 टीवी सीरियल शक्तिमान फेम अभिनेता मुकेश खन्ना के खिलाफ दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने दिल्ली पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा है। डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने दिल्ली पुलिस की साइबर सेल को इस संबंध में नोटिस जारी कर मुकेश खन्ना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है।

- Advertisement -

दिल्‍ली महिला आयोग की अध्‍यक्ष स्‍वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने दिल्‍ली पुलिस की साइबर सेल को इस संबंध में नोटिस जारी किया है। डीसीडब्‍ल्‍यू ने मुकेश खन्‍ना के खिलाफ महिलाओं को लेकर अपमानजनक बातें कहने को लेकर कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisement -

दिल्‍ली महिला आयोग की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि आयोग ने सोशल मीडिया पर चल रहे मुकेश खन्‍ना के एक वीडियो पर स्‍वत: संज्ञान लिया है। इसमें एक्‍टर मुकेश खन्‍ना महिलाओं के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक बयान दे रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  कृति सैनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिलना बना विवाद का कारण, यामी गौतम के एक लाइक से मचा बवाल!

दिल्‍ली महिला आयोग की अध्‍यक्ष स्‍वाति मालीवाल का कहना है कि कहने की जरूरत नहीं है कि यह बयान महिलाओं पर कितना आक्रामक और स्‍त्री जाति से द्वेष करने वाला है। इसने महिलाओं की शुचिता का हनन किया है। इस बयान पर आईपीसी के कई सेक्‍शंस के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।

लिहाजा साइबर क्राइम दिल्‍ली पुलिस को इस बारे में एफआईआर करने के लिए नोटिस जारी किया है। साथ ही एफआईआर की कॉपी के साथ इस मामले में उठाए गए कदम की रिपोर्ट डीसीडब्‍ल्‍यू को 13 अगस्‍त शाम 4 बजे तक देने के लिए कहा है।

स्वाति मालीवाल ने कहा कि शक्तिमान सीरियल के अभिनेता मुकेश खन्ना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते दिख रहें है कि कोई लड़की अगर किसी को सेक्स संबंध बनाने के लिए बोलती है तो वह लड़की नहीं बल्कि वैश्या है। उन्होंने कहा कि मुकेश खन्ना का यह बयान महिला विरोधी है।शक्तिमान फेम एक्टर मुकेश खन्ना ने कहा, ...#वह लड़की नहीं वेश्या है...फिर क्या हुआ? स्वती मालीवाल ने मुकेश खन्ना पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ टीवी पर उड़ने से कोई शक्तिमान नहीं बनता है। एक इंसान शक्तिमान तब बनता है जब वह महिलाओं की इज्जत करता है। उन्होंने बताया कि उनकी तरफ से दिल्ली पुलिस की साइबर सेल को नोटिस जारी कर मुकेश खन्ना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जाह्नवी कपूर का साड़ी प्रेम: जन्मदिन से पहले देखिए उनके 5 सबसे शानदार ट्रेडिशनल लुक्स

Janhvi Kapoor News: बॉलीवुड की धड़क गर्ल, अपनी अदाओं और ग्लैमर से हर किसी...

भारतीय बाजार में Apple MacBook Neo की धांसू एंट्री: क्या यह है सबसे दमदार बजट लैपटॉप?

MacBook Neo: Apple ने आखिरकार अपने सबसे किफायती लैपटॉप MacBook Neo को भारतीय बाजार...

Preity Zinta ने बांद्रा में बेचा अपना करोड़ों का लग्जरी अपार्टमेंट, जानें क्या है पूरा मामला!

Preity Zinta News: बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा एक बार फिर सुर्खियों में...

T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल: इंग्लैंड को धोकर भारत ने कटाया फाइनल का टिकट!

T20 World Cup: अरे भाईसाहब! यह सिर्फ एक एक क्रिकेट मैच नहीं, यह जुनून...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें