back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

Amisha Patel पर गिरी गाज, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट!

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Amisha Patel News: बॉलीवुड की गदर मचाने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों एक बार फिर कानूनी शिकंजे में फंसती नजर आ रही हैं। हाल ही में मुरादाबाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

- Advertisement -

Amisha Patel पर गिरी गाज, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट!

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल की मुश्किलें इन दिनों बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। चेक बाउंस केस में जहां राजपाल यादव जैसे सितारे भी जेल की हवा खा चुके हैं, वहीं अब अमीषा पटेल भी धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में फंस गई हैं। उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। यह मामला 2017 का है और एक्ट्रेस पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, मामले में कोर्ट के आदेश के बाद भी अमीषा पटेल लगातार पेश नहीं हो रही थीं। इसी के बाद अदालत ने अब सख्त रुख अपनाते हुए गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  शनाया-आदर्श की 'तू या मैं' ने तीसरे दिन मचाया गर्दा? कमाई के आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप!

अमीषा पटेल के खिलाफ आखिर क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला साल 2017 का है। ड्रीम विजन नाम से इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाने वाले मुरादाबाद निवासी पवन कुमार वर्मा ने अमीषा पटेल के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पवन के अनुसार, एक्ट्रेस ने एक शादी में परफॉर्मेंस के लिए उनसे 14 लाख 50 हजार रुपये लिए थे। लेकिन पूरी रकम लेने के बावजूद अमीषा उस कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं।

शिकायतकर्ता पवन के मुताबिक, अमीषा पटेल को मुरादाबाद में होने वाली एक शादी में डांस करने के लिए बुलाया गया था। एक्ट्रेस ने 11 लाख रुपये एडवांस मांगे, जिस पर पवन सहमत हो गए। बाद में, शादी के समय अमीषा दिल्ली पहुंचीं और डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए 2 लाख रुपये और मांगे। पवन कुमार ने ऐसा करने से मना कर दिया, जिसके बाद एक्ट्रेस बिना बताए वापस लौट गईं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

पवन कुमार ने आरोप लगाया कि अमीषा ने 11 लाख रुपये की रकम वापस नहीं की। इस धोखाधड़ी के मामले में पटेल के अलावा, शिकायतकर्ता ने सुरेश कुमार, राजकुमार गोस्वामी और अहमद शरीफ के खिलाफ भी केस दर्ज कराया है। एक्ट्रेस के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं, जैसे 120B, 406, 504, 420 और 506 के तहत आरोप हैं। इस मामले में अमीषा ने कथित तौर पर 2 लाख रुपये का एक चेक भी दिया था, जो बाउंस हो गया था। कोर्ट ने उन्हें 2026 में खुद पेश होने का आदेश दिया था।

पहले भी विवादों में रह चुकी हैं अमीषा

यह पहली बार नहीं है जब अमीषा पटेल किसी कानूनी विवाद में फंसी हैं। साल 2018 में भी वह इसी तरह के एक और मामले में शामिल थीं। तब झारखंड के एक प्रोड्यूसर ने अमीषा की फिल्म ‘देसी मैजिक’ के लिए 2.5 करोड़ रुपये का निवेश किया था, लेकिन वह फिल्म कभी बन ही नहीं पाई। हालांकि, 2024 में पटेल ने 2.5 करोड़ रुपये की पूरी रकम चुका दी, जिसके बाद वह केस खत्म हो गया। मनोरंजन जगत की चटपटी खबरों के लिए यहां क्लिक करें। एक बार फिर इस नए मामले ने उनकी मुश्किलों को बढ़ा दिया है। अब देखना यह होगा कि अमीषा इस कानूनी पचड़े से कैसे बाहर निकलती हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

यह भी पढ़ें:  सोहा अली खान ने कुणाल खेमू संग की महाशिवरात्रि की पूजा, भक्तिमय अंदाज हुआ वायरल

देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शेयर बाजार में स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स का जलवा: स्टॉक ने दिया बंपर रिटर्न

शेयर बाजार: शेयर बाजार में अनिश्चितता और उतार-चढ़ाव के बीच कुछ स्टॉक ऐसे भी...

T20 वर्ल्ड कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की नैया पार लगाएंगे Steve Smith, हेजलवुड की जगह मिली टीम में एंट्री!

Steve Smith: क्रिकेट जगत में हलचल! T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम...

T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान का दमदार पलटवार, यूएई को हराया, सुपर-8 की राह खुली

T20 World Cup 2026: एक बार फिर रोमांच का पारा चढ़ गया है! क्रिकेट...

Buxar Railway Station: बक्सर रेलवे स्टेशन को मिलेगी ‘एयरपोर्ट’ जैसी चमक, 130 करोड़ से बदलेगी तस्वीर

Buxar Railway Station: रेलवे स्टेशन अब सिर्फ यात्रियों को उतारने-चढ़ाने का माध्यम नहीं, बल्कि...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें