



Anupama News: टीवी की दुनिया में ड्रामा, इमोशन और प्यार का तड़का लगाने वाला शो अनुपमा इन दिनों दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे हुए है। शाह हाउस से लेकर कोठारी हाउस तक हर तरफ कुछ ऐसा चल रहा है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे, ‘अरे वाह!’ हाल ही में वसुंधरा कोठारी का दिल बदला और अब वो अनुपमा की सच्ची दोस्ती की कायल हो चुकी हैं।
Anupama: अब वसुंधरा कोठारी भी करेंगी अनुपमा का सपोर्ट, आने वाले हैं ये धमाकेदार ट्विस्ट!
Anupama में बदलेगा रिश्तों का गणित
हाल ही में आपने देखा कि वसुंधरा कोठारी का घमंड टूट गया है। उन्हें यह बात अच्छी तरह समझ आ गई है कि अनुपमा बेहद सच्ची और अच्छी इंसान है। इसी के चलते वसुंधरा ने अब अनुपमा की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। वह खुद शाह हाउस जाकर अनुपमा से माफी मांगती है और साथ ही यह भी कहती है कि अब वह परी को अपनी बहू के तौर पर स्वीकार करने के लिए तैयार है। यह सुनकर अनुपमा भावुक हो जाती है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इसी बीच, पराग शाह परिवार के सभी लोगों को अपने घर आने का न्योता देता है। वह बताता है कि वसुंधरा के जन्मदिन के अवसर पर एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया जाएगा।
आने वाले एपिसोड्स में अनुपमा की कहानी में कई नए Upcoming Twist और मोड़ आने वाले हैं। आप देखेंगे कि प्रेरणा भी वसुंधरा के जन्मदिन की पार्टी में जाने की कोशिश करती है। हालांकि, वसुंधरा उस पर भड़क उठेगी, लेकिन इस बार प्रेरणा को अनुपमा का भरपूर समर्थन मिलेगा। इस दौरान पूरे परिवार के सामने अनुपमा की सच्चाई और अच्छाई की वसुंधरा जमकर तारीफ करेगी। वसुंधरा कहेगी कि अनुपमा की ईमानदारी ने ही उसके परिवार को टूटने से बचाया, वरना रजनी सब कुछ तबाह कर देती। वहीं, तोषु और किंजल कोठारी हाउस जाने से कतराते हैं। उनका कहना है कि जब भी वे कोठारी हाउस जाते हैं, किसी न किसी बात पर उनकी बेइज्जती जरूर होती है। मनोरंजन जगत की चटपटी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पराग की पार्टी में धमाकेदार एंट्री
जल्द ही पराग अपने परिवार के साथ मिलकर वसुंधरा के जन्मदिन की तैयारियों में जुट जाएगा। इस दौरान बा के लिए प्रेम खास केक बनाने वाला है, जबकि राही घर के बाकी सभी कामों को निपटाने में व्यस्त रहेगी। इसी बीच प्रेम और राही को एक-दूसरे के साथ रोमांस करने का मौका मिल जाएगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इसी दौरान परी भी अनुपमा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कोठारी हाउस पहुंच जाएगी।
अनुपमा का इस पार्टी में भव्य स्वागत किया जाएगा। पराग परी को अपनी बेटी कहकर बुलाएगा। पराग और ख्याति बा और बापूजी की भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, राही मौका मिलते ही अनुपमा की नकल करते हुए पूरे परिवार को 25 पन्नों का लंबा-चौड़ा भाषण सुनाने लगेगी। इसी बीच, प्रेम को राही कहेगी कि वह अभी मां नहीं बनना चाहती। ये बातें वसुंधरा सुन लेती है और उसका दिमाग खराब हो जाता है। वसुंधरा कहती है कि मां ने तो सब कुछ इतने अच्छे से संभाल रखा है, और बेटी सब कुछ बिगाड़ने में लगी हुई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। यह Upcoming Twist कहानी को और दिलचस्प बनाएगा।

