back to top
21 जुलाई, 2024
spot_img

Lata Mangeshkar Death: लता दीदी की याद में भावुक आशा भोसले ने साझा की बचपन की तस्वीर, पढ़िए दीदी लता की मौत के बाद क्या है आशा ताई की पहली प्रतिक्रिया

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes
spot_img
Advertisement
Advertisement

स्वर कोकिला लता मंगेशकर बीते दिन इस दुनिया को अलविदा कह चुकी है और पीछे छोड़ गई है अपने गाये अनगिनत गीत और यादें। लता मंगेशकर के निधन के बाद आशा भोसले को अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर की याद सता रही है।

 

उन्होंने अपनी बहन के साथ बिताये पलों की यादें ताजा करते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर लता मंगेशकर के बचपन की एक तस्वीर साझा की है।

लता मंगेशकर और आशा भोसले की बचपन की यह तस्वीर वायरल हो रही है।लता मंगेशकर , आशा भोसले की बड़ी बहन है और दोनों की जोड़ी बॉलीवुड में काफी मशहूर थी।

दोनों बहनें भारत की सर्वश्रेठ गायिकाएं मानी जाती हैं
लता और आशा के पिता स्वर्गीय दीनानाथ मंगेशकर अपने समय के जाने माने अभिनेता एवं गायक थे। पिता ये गुण लता और आशा में आए। जब लता और आशा छोटी थी तभी उनके पिता का देहांत हो गया।

Lata Mangeshkar Death: लता दीदी की याद में भावुक आशा भोसले ने साझा की बचपन की तस्वीर, पढ़िए दीदी लता की मौत के बाद क्या है आशा ताई की पहली प्रतिक्रिया
Lata Mangeshkar Death: लता दीदी की याद में भावुक आशा भोसले ने साझा की बचपन की तस्वीर, पढ़िए दीदी लता की मौत के बाद क्या है आशा ताई की पहली प्रतिक्रिया

उसके बाद 14 वर्षीय लता एवं 9 वर्षीय आशा भोसले अपने परिवार के साथ पुणे से कोल्हापुर और उसके बाद मुंबई आ गईं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण परिवार की सहायता के लिए दोनों बहनों ने साथ मिलकर गाना व फिल्मों में अभिनय करना शुरू कर दिया। लता मंगेशकर को फिल्म इंडस्ट्री ने जहां खुली बाहों से स्वीकार किया, वहीं आशा के लिए इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना बहुत मुश्किल रहा।

आशा जब 16 वर्ष की थी
तभी उन्हें अपने से लगभग दोगुने आदमी से प्रेम हो गया। यह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि लता मंगेशकर के निजी सचिव गणपत राव भोसले थे। आशा उनके प्यार में इस कदर दीवानी हो गई कि उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर गणपत राव से शादी कर ली जिसके बाद उनके पारिवारिक रिश्तों में कड़वाहट घुल गई।

खास कर लता मंगेशकर बहन आशा से बहुत नाराज हुई
और दोनों बहनों में बातचीत तक बंद हो गई। लता को लगता था कि गणपत आशा के लिए ठीक नहीं है। आशा भोसले और गणपत राव के तीन बच्चे हुए, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला। वहीं बाद में दोनों बहनों के बीच सब ठीक हो गया। इसके बाद आशा भोसले अपना करियर बनाने में लग गईं। आशा भोसले और लता मंगेशकर ने साथ में कई फिल्मों में गीत गाये हैं, जिनमें ओ चाँद जहाँ वो जाए, मन क्यों बहका रे आधी रात को, मेरे महबूब में क्या नहीं आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : बिहार की गंगा बनेंगी देश की जीवनरेखा, 104 गांववासी पिएंगे गंगाजल, सिमरिया से होगी आपूर्ति

साल 1980 में आशा ने मशहूर संगीतकार आरडी बर्मन से शादी कर ली। दोनों की यह दूसरी थी, लेकिन यह साथ भी लम्बा न चल सका। साल 1994 में आरडी बर्मन का निधन हो गया। वहीं, अब 6 फरवरी, 2022 को लता मंगेशकर के निधन के साथ ही आशा भोसले और लता मंगेशकर की भी जोड़ी टूट गई। लता मंगेशकर अब नहीं रहीं लेकिन अपनी गायकी की बदौलत वे हमेशा दर्शकों के दिलों में अमर रहेंगी।

जरूर पढ़ें

“जतिन को न्याय दो” – Darbhanga के केवटी में गूंजा कैंडल मार्च, ग्रामीणों ने उठाई CBI जांच की मांग

केवटी, दरभंगा। नवोदय विद्यालय के आठवीं कक्षा के छात्र जतिन गौतम की संदिग्ध मौत...

Darbhanga से बड़ी ख़बर… स्कार्पियो से उठा ले गए, खेल भवन में कैद कर डंडों से पीटा, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

आंचल कुमारी, कमतौल, दरभंगा। जिले में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद दिखे...

Darbhanga में तेजे और शिवम ठाकुर पहुंचे सलाखों के पीछे, SC/ST एक्ट में बड़ी कार्रवाई, जानिए

आंचल कुमारी, कमतौल (दरभंगा)। पुलिस ने मारपीट कर जख्मी करने और हरिजन उत्पीड़न (SC/ST...

मन क्यों बहका रे बहका… अंगूरी का क्रेज, महाराष्ट्र की SUV, और बगीचे में…जानिए

आंचल कुमारी, कमतौल, दरभंगा। बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद तस्कर लगातार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें