back to top
2 दिसम्बर, 2025

रणवीर सिंह अभिनीत आगामी फिल्म ’83’ की स्क्रीनिंग देख भावुक हुए सुनील शेट्टी, कहा-पर्दे पर सिर्फ कपिल देव थे, मैं स्तब्ध हूं

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

रणवीर सिंह अभिनीत आगामी फिल्म ’83 ‘ इन दिनों काफी चर्चा में है । एक तरफ फिल्म का प्रमोशन जोरो शोरों से चल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ बीते दिन मुंबई में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें सुनील शेट्टी भी पहुंचे।1983 में खेले गए क्रिकेट वर्ल्डकप पर आधारित इस फिल्म को देखकर सुनील शेट्टी काफी भावुक हो गए।

- Advertisement - Advertisement

 

- Advertisement - Advertisement

इस फिल्म को देखने के बाद सुनील शेट्टी ने फिल्म की तारीफ़ करते हुए अपने सोशल मीडिया अकॉउंट पर लिखा-’83 में रणवीर सिंह को देखने गया था। उसका पता ही नहीं चल सका।

- Advertisement -

पर्दे पर सिर्फ कपिल देव थे। मैं स्तब्ध हूं। मैं फिल्म की क्रिएटिव एप्रोच और इमोशनल सीन को देख कर अंदर से हिल गया हूँ। मैं अपने आंसू बहने से नहीं रोक पा रहा हूँ।कबीर खान की अच्छाई यही है कि वे अपने सीन में और कैरेक्टर्स पर खूब विश्वास करते हैं। उनकी इस फिल्म ने मेरे होश उड़ा दिए हैं।’

यह भी पढ़ें:  Dhurandhar — रणवीर सिंह की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, पहले दिन कमाए करोड़ों

इससे पहले गायिका कविता कृष्णमूर्ति ने भी सोशल मीडिया के जरिये फिल्म की काफी तारीफ की थी। उल्लेखनीय है,कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म 83 साल 1983 विश्वकप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की बायोपिक है। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में हैं।

वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमा का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा फिल्म में ताहिर राज भसीन, जीवा सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू और पंकज त्रिपाठी भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। ’83 ‘ आने वाली 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना: भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा का डॉ. प्रेम कुमार पर बड़ा बयान, बिहार में निर्विरोध चयन पर कही बात

पटना न्यूज़: बिहार की राजनीतिक गलियारों में इस वक्त एक बड़ी खबर चर्चा का...

दरभंगा में बजेगा दिव्यांगजनों का डंका: 3 दिसंबर को खास समारोह, जानें क्या है तैयारी?

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस प्रतिवर्ष 3 दिसंबर को समाज में दिव्यांगता के प्रति जागरूकता फैलाने...

दरभंगा में युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 5 दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला, 50 पदों पर सीधी भर्ती

दरभंगा न्यूज: बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। अगर आप नौकरी की...

आर्थिक मोर्चे पर भारत की मजबूत तस्वीर: जीडीपी वृद्धि 7% पार करने की उम्मीद

नई दिल्ली: एक ओर जहाँ वैश्विक अर्थव्यवस्था अनिश्चितताओं से जूझ रही है, वहीं भारत...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें