back to top
2 दिसम्बर, 2025

फिल्ममेकर करण जौहर की Birthday Party में हुआ कोरोना विस्फोट? कोविड के चपेट में आए फिल्मी सितारों समेत 50 गेस्ट? ‘बॉलिवुड रियूनियन’ से सहमा स्टारडम

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) ने 25 मई 2022 को अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट (Karan Johar Birthday Party) किया। इस खास मौके पर करण जौहर ने मुंबई के यशराज स्टूडियो में ग्रैंड पार्टी दी। इस पार्टी में आमिर खान, शाहरुख खान से लेकर सलमान खान समेत तमाम बॉलिवुड स्टार्स नजर आए। जानकारों ने इसे ‘बॉलिवुड रियूनियन’ बताया।

- Advertisement - Advertisement

जी हां, लगता है फिल्म इंडस्ट्री में कोरोना का कहर बरपा है। अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन, आदित्य रॉय कपूर आदि संक्रमित होने की सूचनाएं आ रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर करण जौहर के 50 वें जन्मदिन की पार्टी पर खबरें वायरल हो रही हैं। कहा जा रहा है कि इस पार्टी के बाद बॉलीवुड से कई लोगों के कोरोना हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार करण की पार्टी में शामिल लगभग 55 लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं।फिल्ममेकर करण जौहर की Birthday Party में हुआ कोरोना विस्फोट? कोविड के चपेट में आए फिल्मी सितारों समेत 50 गेस्ट? 'बॉलिवुड रियूनियन' से सहमा स्टारडम

- Advertisement - Advertisement

इस बीच अचानक से मुंबई में कोरोना केसेज लगातार बढ़ रहे हैं। कार्तिक आर्यन, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फणवीस से लेकर आदित्य रॉय कपूर समेत कई सितारे कोरोना की चपेत में आ गए। इस बीच खबरें सामने आईं कि करण जौहर की पार्टी में शामिल होने वाले 40-50 मेहमान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इतना ही नहीं करण जौहर की पार्टी को ‘हॉटस्पॉट’ तक बताया गया। लेकिन अब इन गॉसिप्स पर करण जौहर से जुड़े सूत्रों का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने बताया कि आखिर पूरी सच्चाई क्या है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Dhurandhar — रणवीर सिंह की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, पहले दिन कमाए करोड़ों

इससे पहले भी कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऐसी खबर सामने आई थी कि करण जौहर के घर हुई पार्टी में कोरोना विस्फोट हुआ। करण जौहर ने इसपर अपनी सफाई दी थी और बताया था कि उनकी और उनके परिवार की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। ऐसे में उनके यहां कोरोना विस्फोट होने का सवाल ही नहीं उठता।

रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर से जुड़े सूत्र ने बताया कि ‘ये सब अफवाहें और बकवास बातें हैं। करण जौहर इन दिनों ‘कॉफी विद करण’ की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस शो के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य होता है। वह एकदम ठीक है। सेट्स पर तमाम प्रॉटोकॉल का पालन किया जा रहा है।’

सूत्र ने आगे बताया कि 50 गेस्ट्स के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाली खबरें हैरान कर देने वाली है। ये महज अफवाह ही नहीं बल्कि झूठ है। इस पार्टी को 10 दिन से ज्यादा होने को है। अभी तक सिर्फ आदित्य रॉय कपूर ने ही कंफर्म किया है कि वह कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

वहीं, बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से लगभग 50- 55 लोग कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने कोविड संक्रमित होने की बात कही थी, जिसके बाद शनिवार को आदित्य रॉय कपूर के भी कोरोना की चपेट में आने की खबर सामने आई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आईफोन 18: 2027 में दस्तक देगा नया मॉडल, जानें क्या होंगे खास फीचर्स और अनुमानित कीमत

नई दिल्ली: एप्पल आईफोन 17 सीरीज के लॉन्च के तुरंत बाद आईफोन 18 सीरीज...

अधूरी जानकारी के कारण समाचार लेख तैयार नहीं किया जा सकता

पटना न्यूज़: पाठकगण, हम आपके लिए हर बार एक विस्तृत और तथ्यपरक समाचार लाने...

पटना में महिला की निर्मम हत्या, राजधानी में सनसनी

पटना न्यूज़: राजधानी पटना एक बार फिर अपराध की गिरफ्त में दिखी, जब बेखौफ...

नगर निगम विवाद: अधूरी जानकारी के कारण विस्तृत समाचार प्रस्तुत नहीं किया जा सकता

प्रिय पाठकगण, आपके द्वारा उपलब्ध कराई गई समाचार सामग्री अत्यधिक संक्षिप्त एवं अधूरी है। प्रदान...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें