



Karisma Kapoor News: बॉलीवुड की हसीना करिश्मा कपूर के दिवंगत एक्स पति संजय कपूर की प्रॉपर्टी को लेकर एक बार फिर फिल्मी ड्रामा शुरू हो गया है। दिल्ली हाईकोर्ट में चल रही यह कानूनी लड़ाई अब एक ऐसे मोड़ पर आ गई है, जहां कोर्ट ने भी इसे ‘बेहद दुखद’ बता दिया है।
# Karisma Kapoor से तलाक के बाद भी खत्म नहीं हुई मुश्किलें: संपत्ति विवाद में आया नया मोड़!
Karisma Kapoor News: यह सारा Property Dispute उनके बिजनेस की करोड़ों की संपत्ति को लेकर है, जिसमें संजय कपूर की मां रानी कपूर, उनकी एक्स पत्नी करिश्मा कपूर अपने दो बच्चों के जरिए और उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर आमने-सामने खड़ी हैं। कोर्ट ने सभी पक्षों को आपसी सहमति से हल निकालने और मध्यस्थता पर गंभीरता से विचार करने की सलाह दी है।
## Karisma Kapoor के बच्चों और मां के दावे: वसीयत पर उठे सवाल
यह Property Dispute तब और गहरा गया जब दिल्ली हाईकोर्ट में प्रिया कपूर ने यह दावा किया कि संजय कपूर ने साल 2025 में एक वसीयत बनाई थी, जिसमें उन्होंने अपनी पूरी निजी संपत्ति प्रिया के नाम कर दी थी। लेकिन, इस दावे को करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों और संजय की मां रानी कपूर ने अदालत में चुनौती दी है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। उन्होंने इस वसीयत को फर्जी करार दिया है। इतना ही नहीं, रानी कपूर ने परिवार के आरके ट्रस्ट को भी अवैध बताते हुए उसे तुरंत रद्द करने की मांग की है।
## कोर्ट ने जताई चिंता: कहा – ‘भगवान ने बहुत संपत्ति दी है…’
इस हाई-प्रोफाइल मामले में सुनवाई कर रही जस्टिस मिनी पुष्कर्णा ने एक बेहद मार्मिक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अदालत देख रही है कि इस विवाद के कारण पूरा परिवार मानसिक और भावनात्मक रूप से बहुत नुकसान झेल रहा है। जस्टिस पुष्कर्णा ने टिप्पणी करते हुए कहा, “भगवान ने परिवार को बहुत संपत्ति दी है। इस संपत्ति का लाभ सभी को मिलना चाहिए न कि आपसी झगड़ों में यह सब बर्बाद होना चाहिए।” कोर्ट ने प्रिया कपूर की वकील से यह भी कहा कि उनकी मुवक्किल को मध्यस्थता के लिए और ज्यादा गंभीर कदम उठाने चाहिए। मनोरंजन जगत की चटपटी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कोर्ट ने सभी पक्षों को नसीहत देते हुए कहा कि प्रिया अब अकेली हैं और उनके साथ-साथ उनके बच्चों की देखभाल भी बहुत जरूरी है। अदालत ने सभी पक्षों के वकीलों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्लाइंट से बात करें और बताएं कि क्या वे इस विवाद को सुलझाने के लिए मध्यस्थता के लिए तैयार हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इस बीच, रानी कपूर ने प्रिया कपूर को करीब 28 करोड़ रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने पर रोक लगाने की मांग की है, जबकि प्रिया ने इस याचिका को खारिज करने की अपील की है। दोनों याचिकाओं पर नोटिस जारी हो चुका है और इस मामले की अगली सुनवाई 23 मार्च को तय की गई है।




