

Khesari Lal Yadav News: भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों सियासी गलियारों की खूब चर्चा है। एक तरफ जहां कई सितारे राजनीति में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, वहीं अब सुपरस्टार Khesari Lal Yadav के भी भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थीं। लेकिन अब खेसारी ने इन सभी Political Rumors पर खुलकर बात की है और अपना रुख साफ कर दिया है।
Khesari Lal Yadav का बड़ा खुलासा: क्या बीजेपी में शामिल होंगे भोजपुरी स्टार?
राजनीति पर Khesari Lal Yadav ने तोड़ी चुप्पी
भोजपुरी के कई बड़े सितारे रवि किशन से लेकर मनोज तिवारी तक राजनीति में अपना परचम लहरा रहे हैं। हाल ही में पवन सिंह ने भी बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों के लिए जमकर प्रचार किया था। इसी कड़ी में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को लेकर भी कई दिनों से ये चर्चा थी कि वह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। इन Political Rumors ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचाई हुई थी, जिस पर अब खुद खेसारी लाल यादव ने विराम लगा दिया है।
पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब Khesari Lal Yadav से यह सवाल पूछा गया कि क्या वे बीजेपी में शामिल हो रहे हैं, तो उन्होंने बड़े साफगोई से जवाब दिया। उन्होंने कहा, “मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। मुझे कलाकार ही रहने दीजिए। मुझे नहीं लगता कि हमारे बस की राजनीति है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। क्योंकि राजनीति में आपको झूठ बोलना पड़ता है और हम सच बोलने वाले लोग हैं और सच बोलकर आप राजनीति कभी नहीं कर सकते हैं। इसलिए मुझे कहीं नहीं जाना है।”
खेसारी ने आगे बताया, “लड़ना था एक बार वो सिचुएशन ही ऐसी हो गई थी कि मैं लड़ लिया। मैंने देख लिया कि सच्चाई यहां नहीं चल सकती है। तो मैं एक कलाकार के तौर पर बहुत खुश हूं और मुझे कलाकार ही रहने दीजिए। अभी मैं कुछ नहीं सोच रहा हूं। मुझे बस संगीत से मतलब है और संगीत ही मेरा जीवन है।” यह बयान उन सभी अटकलों पर पूर्णविराम लगाता है, जो उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चल रही थीं।
पवन सिंह-ज्योति सिंह विवाद और चांद पर गूंजता भोजपुरी गाना
राजनीतिक अटकलों के अलावा खेसारी लाल यादव से पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक के मामले पर भी सवाल पूछे गए। इस पर खेसारी लाल यादव ने बेहद संभलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा, “यह उनका पारिवारिक मामला है। मैं पहले कुछ बोल जाता था और फिर मुझे काफी ट्रोल किया जाता था। तो मुझे नहीं लगता कि मुझे इस पर कुछ बोलना चाहिए। ये उनका अपना मैटर है वो सुलझाएंगे।” इस जवाब से साफ है कि खेसारी अब किसी भी तरह के विवाद में नहीं पड़ना चाहते हैं।
मनोरंजन जगत की चटपटी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
हाल ही में पवन सिंह के गाने पर वैभव सूर्यवंशी के डांस करने को लेकर खेसारी लाल यादव ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “वे हम सब का गौरव हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। मेरा गाना बजे या पवन सिंह का बजे, बज तो भोजपुरी ही रहा है ना। वह भोजपुरी का नाम रोशन कर रहे हैं, वह हों या ईशान किशन जी हों। बिहार के सारे खिलाड़ी हमारा गौरव हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। उनका धरती पर गाना बज रहा है मेरा तो चांद पर बज रहा है।” खेसारी के इस बयान से भोजपुरी इंडस्ट्री में एकता और गौरव का संदेश साफ झलकता है।




