

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi News: टीवी की दुनिया का वो आइकॉनिक शो जिसने सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर अपने धमाकेदार ट्विस्ट्स के साथ दर्शकों को बांधे हुए है। स्मृति ईरानी के इस पॉपुलर शो में हर दिन नए ड्रामे और इमोशंस का तड़का देखने को मिल रहा है, मेकर्स इसे टीआरपी की दौड़ में नंबर वन बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi में क्या है अगला बड़ा मोड़?
हालिया एपिसोड्स में देखा जा रहा है कि मिहिर अब हर हाल में तुलसी को अपने करीब चाहता है, लेकिन तुलसी उनसे दूरी बनाए रखने की कोशिश कर रही है। एक तरफ तुलसी अपने काम को बढ़ाने के लिए जी-जान से मेहनत कर रही है, वहीं मिहिर का भी अच्छे से ख्याल रखना चाहती है। लेकिन, नॉयना ऐसा होने नहीं देती है। मिहिर, तुलसी को काम के बहाने अपने इर्द-गिर्द देखकर काफी खुश होता है, आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। लेकिन नॉयना हर दिन नई प्लानिंग-प्लॉटिंग में लगी रहती है, ताकि मिहिर और तुलसी हमेशा के लिए दूर हो जाएं। इसी बीच, तुलसी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए मिहिर एक रेस्टोरेंट में टेबल बुक करता है।
नॉयना की नई चाल और बापजी का गुस्सा!
नॉयना मिहिर से वैलेंटाइन प्लान के बारे में पूछती है, लेकिन वह बात टाल देता है। हालांकि, नॉयना को पता चल चुका होता है कि मिहिर ने तुलसी के लिए टेबल बुक किया है और वह उससे झूठ बोल रहा है। एक दिन, तुलसी और मिहिर बापजी से मिलने जा रहे होते हैं, इसी दौरान ट्रैफिक में उनकी गाड़ी रुक जाती है। वहां एक कपल को साथ में प्यार भरा पल बिताते और एक शख्स को अपनी बीवी को गोलगप्पे खिलाते देख तुलसी भावुक हो जाती है। वह कहती है कि ये भी एक दिन छोड़ देगा। तुलसी की ये बातें सुनकर मिहिर को काफी ग्लानि महसूस होती है।
आखिरकार, दोनों बापजी के पास पहुंचते हैं। बापजी उन पर भड़कते हुए कहते हैं कि “इतना बड़ा धोखा किया तुम लोगों ने। तुम्हारे इस धोखे की सजा तुम्हें और तुम्हारे परिवार को मिलकर रहेगी।” उधर, नॉयना अपने मन में कहती है कि शांति निकेतन उसके लिए तभी मायने रखता है जब मिहिर सिर्फ उसका हो। वह आगे कहती है कि इस ‘ट्विस्ट’ भरे बम के गिरने के बाद ऐसा धमाका होगा कि मिहिर मेरा हो जाएगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। मनोरंजन जगत की चटपटी खबरों के लिए यहां क्लिक करें। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।



