back to top
2 दिसम्बर, 2025

Neha Singh Rathore: चचा-भतीजा राजी भाड़ में जाएं फूफा जी…बिहार में का बा सीजन-टू लॉन्‍च

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार की गायिका नेहा सिंह राठौर ने ‘बिहार में का बा’ सीजन टू गीत गाया। गीत की शुरुआत ही हुई है -चच्चा जी इस्तीफा दिहलें.. से। नीतीश कुमार ने भाजपा का साथ छोड़ दिया और राजद का साथ ले लिया है। अब शपथ ग्रहण की बारी है। शपथ ग्रहण से पहले नेहा सिंह राठौर ने ‘बिहार मे का बा’ गीत गाया है। बता दें बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार चाचा जी हैं और लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव उनके भतीजे हैं।

- Advertisement - Advertisement

जानकारी के अनुसार,सियासी घमासान के बाद बुधवार को होने जा रही नीतीश कुमार और तेजस्‍वी यादव की ताजपोशी से पहले लोकगायिका नेहा राठौर का तंज भरा गाना ‘बिहार में का बा…’ सीजन टू लॉन्‍च हो गया है। इस गाने में नेहा अपने ही अंदाज में पल-पल रंग बदलती राजनीति पर तंज कस रही हैं। साथ ही उन्‍होंने अपने गाने से सिर्फ कुर्सी को लेकर नेताओं के बीच मची रहने वाली होड़ और इस होड़ में आम आदमी की चिंता न करने की रवायत पर भी शब्‍दों की चोट की है। Neha Singh Rathore: चचा-भतीजा राजी भाड़ में जाएं फूफा जी...बिहार में का बा सीजन-टू लॉन्‍च

- Advertisement - Advertisement

नेहा ने गाया है- चच्चा जी इस्तीफा दिहलें …गठबंधन के गांठ खुलता बा अइसन एलान बा… जनता के मुद्दे से नाही केहू परेशान बा.. आपन कुर्सी रहे सुरक्षित एही में सब के ध्यान बा…चाचा- भतीजा एक्के होहिहें पटिदारी के बात बा…हाथ के पंजा धीरे से कहे हमहूं तोहरे साथ बा… आगे गाया है बनल भतीजा सहबल्ला मऊरी ओकरे कपार बा…. बिहार में का बा…..चच्चा भतीजा राजी भाड़ में जाए फूफा जी…।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Dhurandhar — रणवीर सिंह की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, पहले दिन कमाए करोड़ों

नेहा के ट्वीटर अकाउंट पर पोस्‍ट इस 1:03 मिनट के इस वीडियो में वह नीले बार्डर वाली पीली साड़ी में घूंघट काढ़े नजर आ रही हैं। नेहा के गाने के बोल कुछ यूं हैं- ‘चचा जी इस्‍तीफा दिहलें मचल घमासान बा, गठबंधन के गांठ खुलल बा अइसने ऐलान बा, का बा…बिहार में का बा…। जनता के मुद्दा से नाहि केहू परेशान बा, आपन कुर्सी रहे सुरक्षित ऐही पर सबकर ध्‍यान बा। का बा…बिहार में का बा…। Neha Singh Rathore: चचा-भतीजा राजी भाड़ में जाएं फूफा जी...बिहार में का बा सीजन-टू लॉन्‍चअरे चचा-भतीजा एक्‍के होइहं पट्टीदारी क बात बा। हाथ के पंजा धीरे से कहे हमहूं तोहरे साथ बा। का बा…बिहार में का बा…। वामी काका के साथ मिलल बा दूल्‍हा अब तैयार बा…बनल भतीजवा सहबल्‍ला, मऊगी ओकरे कपार बा। का बा…बिहार में का बा…चचा-भतीजा राजी, भाड़ में जाएं फूफा जी।’

नेहा सिंह राठौर उस समय काफी चर्चा में आई थीं जब यूपी में विधान सभा चुनाव हो रहा था। तब उन्होंने सीरीज में ‘यूपी में का बा’ गीत गाया था। नेहा बिहार में का बा गीत पहले भी गा चुकी है लेकिन अब उन्होंने नए राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में नया गीत गाया है। इसे उन्होंने बिहार में का बा सीजन टू गीत कहा है। इस नए गीत में भी उन्होंने व्यंग्य साधा है। वे पारंपरिक लोकगीत भी गाती हैं लेकिन खुद का लिखा पॉलिटिकल सटायर जब गाती हैं तो उसे लोग काफी पसंद करते हैं। इस बार भी वे खूब सुनी जा रही हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मेथी पोहा कटलेट: सर्दियों की शाम के लिए एक लाजवाब स्नैक

नई दिल्ली: सर्दियों का मौसम अपने साथ लाता है ताज़ी हरी सब्जियों की बहार,...

क्रिसमस 2025: 25 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है ईसा मसीह का जन्मोत्सव?

आने वाले क्रिसमस के त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह है। हर साल 25...

भारत-अमेरिका व्यापार डील: नोमुरा को उम्मीद, टैरिफ में बड़ी कटौती संभव

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौते को लेकर उम्मीदें परवान...

राजस्थान BSTC 2026: आवेदन शुरू, 12वीं पास छात्रों के लिए शिक्षक बनने का सुनहरा अवसर

जयपुर: राजस्थान में शिक्षक बनने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें