Priyanka Chopra Nick Jonas Divorce: हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जोनास सरनेम हटा दिया है, जिसके बाद उनके पति संग तलाक की अफवाहों का बाजार गर्म है। अब एक्ट्रेस ने खुद कमेंट कर बताया है कि वह पति से तलाक लेना चाहती हैं या नहीं?
प्रियंका चोपड़ा जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं, उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में रहती हैं. अब हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम में अपने नाम के आगे से जोनस सरनेम हटा दिया है।
Priyanka Chopra Nick Jonas Divorce: हाल ही में बॉलीवुड की देसी गर्ल (Bollywood Desi Girl) यानी प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Priyanka Chopra Instagram) से अपने अमेरिकी सिंगर और म्यूजिशियन पति निक जोनास (Nick Jonas) का सरनेस हटा दिया।
इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक के तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया। एक्ट्रेस के इस कदम के बाद उनके फैंस इस सोच में पड़ गए कि क्या प्रियंका अपने पति से तलाक लेना चाहती हैं? क्या दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं?
अब इन अफवाहों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने एक ऐसा कमेंट किया है, जिसने साफ जाहिर कर दिया है कि एक्ट्रेस अपने पति से तलाक लेना चाहती हैं या फिर दोनों एक साथ जिंदगी गुजारना चाहते हैं।
दरअसल, निक जोनास ने कुछ घंटे पहले ही अपने इंस्टाग्राम (Nick Jonas Instagram) पर अपने वर्कआउट का एक वीडियो (Nick Jonas Video) शेयर किया है, जिसमें निक हार्ड वर्कआउट करते नजर आ रहेे हैं। इस वीडियो पर प्रियंका ने भी कमेंट किया है।
पति की वीडियो पर प्रियंका का कमेंट प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास की वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि “गजब! मैं तुम्हारी बांहों में मरना चाहती हूं।” इसी के साथ एक्ट्रेस ने आंखों में प्यार और दिल वाले इमोजी भी एड किए हैं। अब प्रियंका के इस कमेंट से साफ जाहिर है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है और वो अपने पति से तलाक नहीं लेना चाहती हैं। प्रियंका के इस कमेंट के बाद उनके फैंस को भी राहत मिली है।

प्रियंका चोपड़ा से पहले उनकी मां (Priyanka Chopra Mother) मधु चोपड़ा ने बेटी प्रियंका चोपड़ा और दामाद निक जोनास के तलाक पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि यह सब बकवास है। इस तरह की अफवाहें न फैलाएं।
वहीं, अब इन खबरों पर प्रियंका की मां का रिएक्शन सामने आ गया है। कहा, ‘ये सब बकवास बातें हैं. अफवाहों को ना फैलाएं.’ वैसे भले ही प्रियंका ने सरनेम हटा दिया है, लेकिन एक्ट्रेस ने निक के फॉलो किया है और सरनेम हटाने के बाद उनके पोस्ट को लाइक भी।








