

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: टॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें इन दिनों हर तरफ छाई हुई हैं। फैंस बेसब्री से इस पावर कपल की शादी का इंतजार कर रहे हैं, जो कि 26 फरवरी को सात फेरे लेने वाले हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर उनके गुपचुप रिश्ते की कहानी को जगजाहिर कर दिया है।
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: रणबीर कपूर ने सबके सामने खोली थी रश्मिका-विजय के रिश्ते की पोल, देखें वायरल वीडियो!
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding पर रणबीर कपूर का खुलासा!
रणबीर कपूर ने खोली पोल
फिल्म ‘एनिमल’ के प्रमोशन के दौरान रश्मिका मंदाना अपने को-एक्टर रणबीर कपूर और दिग्गज अभिनेता नंदमुरी बालकृष्णा के साथ स्टेज पर थीं। तभी रणबीर कपूर ने रश्मिका को विजय देवरकोंडा को फोन करने के लिए कहा। रश्मिका ने झिझकते हुए विजय को फोन लगाया और देखते ही देखते विजय ने फोन उठा लिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। फोन पर विजय रश्मिका से बेहद प्यार से बात कर रहे थे, तभी रश्मिका ने उन्हें यह कहकर रोका कि वह स्पीकर पर हैं। इसके बाद विजय ने अपनी आवाज धीमी कर ली और शांत तरीके से बात की। विजय से बात करते हुए रश्मिका के चेहरे पर आई मुस्कान और उनकी शरमाहट ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया। इस दौरान रणबीर कपूर ने विजय देवरकोंडा का नाम लेकर रश्मिका की खूब टांग खिंचाई की। रणबीर के इशारों और हरकतों से वहां मौजूद सभी लोगों को यह साफ हो गया था कि रश्मिका और विजय के बीच कुछ तो पक रहा है।
रिश्ता कंफर्म होने के पीछे की कहानी
यह जोड़ी अपनी पर्सनल लाइफ को बेहद प्राइवेट रखना पसंद करती है। शायद यही वजह है कि उन्होंने अपनी शादी से कुछ दिनों पहले ही अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर रिश्ता कंफर्म किया है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनकी शादी और इस वायरल वीडियो को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं। इस घटना के बाद से उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। मनोरंजन जगत की चटपटी खबरों के लिए यहां क्लिक करें। दोनों के रिश्ते पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था, लेकिन अब यह रिश्ता कंफर्म हो चुका है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। फैंस को 26 फरवरी का बेसब्री से इंतजार है, जब ये लवबर्ड्स शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

