back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

रश्मिका-विजय Wedding: ‘विरोष’ की शादी से पहले उदयपुर में दिखा कपल का रॉयल अंदाज, जानें पूरी डिटेल्स!

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Rashmika-Vijay Wedding News: सालों के प्यार, सीक्रेट मुलाकातों और सस्पेंस के बाद आखिरकार वो घड़ी आ ही गई है जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। साउथ की सबसे चहेती जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब हमेशा के लिए एक-दूसरे के होने जा रहे हैं, जिसकी धमाकेदार अनाउंसमेंट ने पूरे मनोरंजन जगत में हलचल मचा दी है।

- Advertisement -

# रश्मिका-विजय Wedding: ‘विरोष’ की शादी से पहले उदयपुर में दिखा कपल का रॉयल अंदाज, जानें पूरी डिटेल्स!

- Advertisement -

## रश्मिका-विजय Wedding: उदयपुर पहुंचा ‘विरोष’ कपल, छाए स्टाइलिश लुक

- Advertisement -

सालों तक अपने रिश्ते पर खामोशी बनाए रखने के बाद, इस पावर कपल ने हाल ही में अपने प्यार को कंफर्म किया और अपने फैंस को दिल से शुक्रिया अदा करते हुए अपनी शादी का नाम ‘द वेडिंग ऑफ विरोश’ रखा। हालांकि कपल ने आधिकारिक तौर पर शादी की तारीख या वेन्यू के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे 26 फरवरी, 2026 को सात फेरे लेने जा रहे हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इस कन्फर्मेशन ने उनके चाहने वालों को भावुक कर दिया है, क्योंकि यह एक ऐसी प्रेम कहानी है जो सिल्वर स्क्रीन पर शुरू हुई और धीरे-धीरे असल जिंदगी में भी परवान चढ़ी।

बीते दिन, शादी की आधिकारिक घोषणा के बाद यह जोड़ी पहली बार उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई, जहां उनका रॉयल अंदाज देखने लायक था। रश्मिका मंदाना एक स्टाइलिश पैंट सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी और उन्होंने पैपराजी को हाथ जोड़कर अभिवादन भी किया।

वहीं, होने वाले दूल्हे मियां विजय देवरकोंडा भी कम नहीं लग रहे थे। वह व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक लेदर जैकेट और पैंट में बेहद हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने भी अपने फैंस और पैपराजी को हाथ हिलाकर ग्रीट किया, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई।

## कब से शुरू होंगी शादी की रस्में?

यह भी पढ़ें:  तू या मैं ओटीटी रिलीज: जानें कब और कहां देखें आदर्श गौरव और शनाया कपूर की यह फिल्म

विजय और रश्मिका की शादी से पहले की प्री-वेडिंग सेरेमनी आज 24 फरवरी से मेहंदी सेरेमनी के साथ शुरू हो जाएंगी।

* 24 फरवरी को मेहंदी सेरेमनी के साथ शादी की रस्में शुरू होंगी।
* 25 फरवरी को हल्दी और संगीत सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा।
* 26 फरवरी को कपल सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध जाएगा।

## कहां है ‘विरोष’ की शादी का शाही वेन्यू?

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की रॉयल वेडिंग राजस्थान के उदयपुर में हो रही है, जो सेलिब्रिटी शादियों के लिए भारत की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इस जोड़े का मुख्य फंक्शन शानदार आईटीसी मेमेंटोस (ITC Mementos) में होगा, जो अपनी शाही वास्तुकला और मनमोहक नज़ारों के लिए जाना जाता है। यह वेन्यू झीलों के शहर उदयपुर से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित है।

यह भी पढ़ें:  आलिया भट्ट ने बाफ्टा अवॉर्ड्स में बिखेरा जलवा, दिखा मरिलिन मुनरो जैसा दिलकश अंदाज!

## ऐसे कंफर्म किया था कपल ने अपना रिश्ता

बता दें कि बीते सोमवार को रश्मिका और विजय ने एक पर्सनल नोट शेयर करते हुए अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। नोट में कपल ने लिखा था, “हमारे प्यारे दोस्तों और फैंस, इससे पहले कि हम कोई योजना बनाते, इससे पहले कि हम अपने लिए कुछ चुनते – आप पहले से ही वहां थे। इतने प्यार से, आपने हमें एक नाम दिया। आपने हमें ‘VIROSH’ कहा। इसलिए आज पूरे दिल से, हम आपके सम्मान में अपने साथ आने का नाम रखते हैं। हम इसे ‘VIROSH की शादी’ कहना चाहेंगे। हमें इतने प्यार से संभालने के लिए धन्यवाद। आप हमारा हिस्सा हो, हमेशा। बहुत सारा प्यार और ढेर सारा प्यार!”

मनोरंजन जगत की चटपटी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

## गीता गोविंदम से रियल-लाइफ रोमांस तक: एक फिल्मी सफर

यह भी पढ़ें:  Pooja Bhatt की नशे से जंग: कैसे बॉलीवुड की इस अदाकारा ने जीती अपनी सबसे बड़ी लड़ाई!

रश्मिका और विजय की पहली मुलाकात साल 2018 में ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर हुई थी। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और दर्शकों को इस जोड़ी की केमिस्ट्री खूब पसंद आई। फिल्म की सफलता ने उन्हें तेलुगु सिनेमा की सबसे पसंदीदा ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक बना दिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

इसके बाद वे फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ में फिर से साथ आए, जिसने एक ज़बरदस्त जोड़ी के तौर पर उनकी लोकप्रियता को और पुख्ता कर दिया। जहां उनकी ऑनस्क्रीन परफॉर्मेंस ने दिल जीता, वहीं उनकी ऑफ-स्क्रीन दोस्ती ने फैंस को हमेशा बांधे रखा। इतने सालों में, दोनों को कई बार डिनर आउटिंग, वेकेशंस और इंडस्ट्री की पार्टियों में साथ में स्पॉट किया गया। हालांकि, उन्होंने तमाम अफवाहों के बावजूद अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे रखी। यहां तक कि इंटरव्यू में भी दोनों ने एक-दूसरे को करीबी दोस्त बताया, न तो रोमांस की अफवाहों को कंफर्म किया और न ही मना किया। लेकिन फैंस को भी यकीन था कि दोनों के बीच कुछ है। आखिरकार फैंस के ये कयास सच साबित हुए हैं और अब रश्मिका-विजय शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मृणाल ठाकुर ने खोला बॉडी-शेमिंग का दर्द: अक्षय कुमार की सलाह ने बदली ज़िंदगी!

Mrunal Thakur News: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में जहां सितारे अक्सर अपनी परफेक्ट...

TVS Bike: दमदार फीचर्स और बेहतरीन परफॉर्मेंस वाली यह बाइक युवाओं की पहली पसंद!

TVS Bike: यदि आप एक कॉलेज स्टूडेंट हैं या फिर दैनिक आवागमन के लिए...

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: ‘दो दीवाने शहर में’ और ‘अस्सी’ में कौन निकला आगे, मंडे टेस्ट में किसने मारी बाजी?

Box Office Collection: बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली मृणाल ठाकुर और सिद्धांत...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें