back to top
2 दिसम्बर, 2025

Salman Khan Main Chala Song: गमछा लपेटे सलमान खान का रोमांटिक सॉन्ग ‘मैं चला’ रिलीज

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

सुपरस्टार सलमान खान और प्रज्ञा जायसवाल का गाना ‘मैं चला’ शनिवार को रिलीज हो गया। यह एक रोमांटिक गीत है। गाने में सलमान और प्रज्ञा के बीच खूबसूरत रोमांटिक कमेस्ट्री साफ़ देखी जा सकती है।

- Advertisement - Advertisement

Salman Khan Main Chala Song: गमछा लपेटे सलमान खान का रोमांटिक सॉन्ग 'मैं चला' रिलीज
Salman Khan Main Chala Song: गमछा लपेटे सलमान खान का रोमांटिक सॉन्ग ‘मैं चला’ रिलीज

सलमान खान ( Salman Khan) पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक गमछा लपेटे हुए तस्वीर शेयर करके लोगों में जिज्ञासा पैदा करने की कोशिश की थी।

- Advertisement - Advertisement

उन्होंने उस समय इस पोस्ट में ये बताया थ कि वो जल्द की कुछ नया लेकर आने वाले हैं। उन्होंने टीजर रिलीज की घोषणा करके लोगों में नई फिल्म की चर्चा शुरू करा दी लेकिन सबकी सोच से अलग सलमान खान एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो के साथ दर्शकों के बीच आए हैं।

- Advertisement -

गुरु रंधावा (Guru Randhawa) का गाया हुआ गाना ‘मैं चला’ जिसमें सलमान खान, एक्ट्रेस-सिंगर यूलिया वंतूर (Lulia Vantur) ने भी आवाज दी है जिसपर सलमान रोमांस करते नजर आ रहे हैं वो रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में सलमान पंजाबी की भूमिका में हैं। गुरु रंधावा ने इस गाने को बहुत प्यार से गाया है। सलमान के फैंस एक बार फिर उन्हें रोमांटिक अंदाज में देखकर बहुत उत्सुक नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Dhurandhar — रणवीर सिंह की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, पहले दिन कमाए करोड़ों

गाने में सलमान एक सिख युवक के लुक में नजर आ रहे हैं ।सलमान -प्रज्ञा पर फिल्माए इस गाने को पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा और सलमान की करीबी यूलिया वंतूर ने अपनी खूसबूरत आवाज से सजाया है। दोनों गायकों की झलक भी इस गाने में है। गीत के बोल और कम्पोजिशन शब्बीर अहमद की हैए जबकि सलमान खान फिल्म्स और टी-सीरीज ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है।

बीते दिन इस गाने का टीजर जारी हुआ था, जिसमें सलमान खेतों की तरफ चलते जा रहे हैं। एक सीन में प्रज्ञा जायसवाल उनकी तरफ पीली साड़ी में दौड़ती हुई आ रही हैं। रिलीज होने के तुरंत बाद ही यह गाना सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस इस गाने के साथ -साथ गाने में सलमान और प्रज्ञा के बीच की कमेस्ट्री को भी काफी पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Dhurandhar — रणवीर सिंह की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, पहले दिन कमाए करोड़ों

सलमान खान, प्रज्ञा के साथ दिखे रोमांटिक अंदाज में

सलमान खान जहां एक तरफ अपने एक्शन अवतार के लिए जाने पहचाने जाते हैं वहीं दूसरे तरफ उनके रोमांस अवतार का भी कोई जवाब नहीं. सलमान खान का ये नया अवतार उनकी पिछली फिल्म ‘अंतिम : द फाइनल ट्रूथ’ से मिलता जुलता लग रहा है।

उस फिल्म में भी वो पंजाबी अवतार में नजर आए थे लेकिन उस फ़िल्म में व्व एक्शन करते दिखाई दिए थे और इस म्यूजिक वीडियो में पूरी तरह से वो रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस गाने में उनकी दोस्त यूलिया वंतूर ने आवाज दिया है। यूलिया और गुरु की आवाज ने इस गाने की खूबसूरती को बढ़ा दिया है।

गुरु के साथ यूलिया ने भी दी है गाने में आवाज

इस गाने में सलमान के साथ प्रज्ञा जायसवाल नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी बहुत कमाल लग रही है। इस गाने को टी-सीरीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस गाने में शब्बीर अहमद की कंपोजिशन है। इस गाने को निर्देशित किया है शबीना खान ने। इस गाने को सलमा खान ने प्रोड्यूस किया है। इए गाने की चर्चा इसलिए भी बहुत है क्योंकि सबको पता है सलमान और यूलिया वंतूर के बीच बहुत अच्छी दोस्ती है। एक तरह से सलमान इस गाने के जरिए यूलिया को प्रमोट कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ठंड में भी साड़ी को बनाएं खास: शॉल के साथ ये 5 स्टाइल्स आपको देंगी रॉयल लुक

सर्दी का मौसम आते ही शादियों का सीजन भी शुरू हो जाता है। ऐसे...

बिहार में 19 साल बाद JDU के हाथ से फिसला गृह विभाग, BJP को मिला तो पार्टी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

19 साल पुराना किला ढह गया बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी...

सर्दियों की पार्टियों में घर को सजाएं इन अनोखे अंदाज़ में

दिल्ली: सर्दियां अपने पूरे शबाब पर हैं और दोस्तों के साथ घर पर पार्टी...

19 साल पुराना ‘नियम’ टूटा, BJP को गृह विभाग मिलने पर JDU ने तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात!

पटना: बिहार की सियासत में वो हो गया है, जिसका अंदाज़ा बड़े-बड़े राजनीतिक पंडितों...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें