Snake Bites Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को सांप ने काट लिया है। पनवेल स्थित फार्महाउस (Salman Khan Farmhouse) में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात सलमान खान को सांप (Snake Bites Salman Khan) ने काटा है।
फिल्म अभिनेता सलमान खान को पनवेल स्थित उनके फार्महाउस में शनिवार (Salman Khan Hospitalise As Snake Bite Salman Khan Late Night) को देर रात्रि में सांप ने कांट लिया। इसके बाद सलमान को तत्काल कामोटे स्थित एमजीएम अस्पताल में पहुंचाया गया। बताया गया कि सांप जहरीला न होने की वजह से कोई खतरा नहीं है और सलमान खान के प्रशंसक उनकी लंबी उम्र के लिए दुआ कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार सलमान खान (Salman Khan Hospitalise) को बिना जहरवाले सांप ने काटा है। ऐसे में दबंग खान पर इसका ज्यादा असर नहीं हुआ है। सांप के काटने के बाद सलमान खान को नवी मुम्बई के कामोठे इलाके के एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) अस्पताल में भर्ती किया।
जानकारी के अनुसार सलमान खान शनिवार को मुंबई से सटे पनवेल में अपने फार्म हाउस पर मित्रों के साथ गए थे। आधी रात को वे फार्म हाउस में ही टहल रहे थे, उसी समय उन्हें सांप ने कांट लिया था। इसके बाद तत्काल उनके मित्रों ने सलमान खान को कामोठे स्थित एमजीएम अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। अस्पताल में इलाज के बाद वे रविवार को मुंबई स्थित अपने आवास पर पहुंच गए हैं। अस्पताल सूत्रों के अनुसार सांप जहरीला नहीं था, इसी वजह से सलमान खान को किसी तरह का खतरा नहीं है।
अस्पताल से हुए डिस्चार्ज
इलाज के बाद सलमान खान आज सुबह 9 बजे वापस पनवेल स्थित फार्महाउस लौटे। सलमान खान की हालत खतरे से बाहर है और वो जल्द ही रीकवर कर रहे हैं। फिलहाल सलमान खान की हालत ठीक बताई जा रही है। फिलहाल सलमान खान अपने फार्महाउस पर ही हैं।




