spot_img

Sanjay Dutt की फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का गाना ‘सरके चुनरिया’ बैन, केंद्र सरकार ने लिया बड़ा एक्शन!

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

Sanjay Dutt News: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों ‘केडी: द डेविल’ फिल्म का गाना ‘सरके चुनरिया’ विवादों के दलदल में धंसा हुआ है। संजय दत्त की इस फिल्म के गाने पर अश्लील और आपत्तिजनक बोलों के चलते अब केंद्र सरकार ने भी कड़ा रुख अपना लिया है, जिसके बाद लोकसभा में भी इस मुद्दे पर गरमागरम बहस देखने को मिली।

- Advertisement -

Sanjay Dutt की फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का गाना ‘सरके चुनरिया’ बैन, केंद्र सरकार ने लिया बड़ा एक्शन!

Sanjay Dutt की फिल्म का गाना क्यों बना विवादों की जड़?

जब से संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का गाना ‘सरके चुनरिया’ रिलीज हुआ है, तभी से यह विवादों में है। सोशल मीडिया पर इस गाने के आपत्तिजनक गाने के बोल को लेकर जबरदस्त बवाल मचा हुआ था। कई यूजर्स ने गाने के लिरिक्स पर सवाल उठाते हुए इसे तुरंत हटाने की मांग की थी। नोरा फतेही पर फिल्माए गए इस गाने को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

सोशल मीडिया पर बढ़ते दबाव और लोगों की भावनाओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने अब इस पर बड़ा फैसला लिया है। यह मामला 18 मार्च 2026 को लोकसभा में भी उठाया गया था, जहां केंद्रीय मंत्रियों ने अपनी बात रखी।

- Advertisement -

गाने के बोल को लेकर बवाल और सरकार का एक्शन

लोकसभा में चल रहे सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस गंभीर मुद्दे पर बात की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर समाज और संस्कृति की मर्यादा को लांघा नहीं जा सकता। समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया ने इस मुद्दे को सदन में उठाया था, जिसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने माननीय अध्यक्ष महोदय को संबोधित करते हुए जवाब दिया और बताया कि गाने को पहले ही बैन किया जा चुका है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सदन में कहा कि, ‘मैं पूरे सदन को कहना चाहूंगा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जरूरी है, लेकिन इसे पूरी तरह से निरंकुश नहीं किया जा सकता है। इसे समाज और संस्कृति के दायरे में रहकर ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए।’ इस बयान से सरकार की मंशा स्पष्ट हो गई कि ऐसे विवादास्पद गानों को लेकर कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। मनोरंजन जगत की चटपटी खबरों के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/entertainment/

गीतकार रकीब आलम ने मांगी माफी

इस गाने के आपत्तिजनक और अश्लील बोल को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए गए थे। जिसके बाद तत्काल प्रभाव से इस गाने को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

इस पूरे विवाद के बाद, गाने के गीतकार रकीब आलम ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर माफी मांगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये बोल उन्होंने नहीं लिखे हैं, बल्कि फिल्म के निर्देशक ने खुद लिखे हैं। उन्होंने केवल इसे कन्नड़ भाषा से हिंदी में अनुवाद किया था। रकीब आलम ने यह भी कहा कि यदि इस गाने के बोल से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो वे इसके लिए खुद माफी मांगते हैं। सरकार के इस कड़े कदम से यह साफ हो गया है कि कला के नाम पर किसी भी तरह की अश्लीलता या समाज विरोधी सामग्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह फैसला मनोरंजन उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

NEET री-एग्जाम: परीक्षा देने जा रहे हैं तो खुशखबरी! 21 जून को Darbhanga, बक्सर, गया, झाझा रूट्स पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Bihar NEET: नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का न#BiharNEET,#NEETSpecialTrain,#DanapurDivision

Samastipur Railway News : यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 जून को पूर्णिया से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन 05519, जानें रूट

Samastipur Railway News: समस्तीपुर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 20 जून 2026 को पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 05519 चलाई जाएगी। यह ट्रेन सु#SamastipurRailway,#PurniaAmritsarTrain,#SpecialTrainBihar

चौंकाने वाला खुलासा: सरकारी नौकरी का लालच देकर 105 युवाओं को बनाया बंधक, समस्तीपुर में बड़ा रैकेट बेनकाब!

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में चल रहे मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में सरकारी नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाए गए 105 युवक-#SamastipurNews,#HumanTrafficking,#BiharPolice