spot_img

जब किसी मुसलमान महिला की मौत होती…तो यह है Sana Khan की हिजाब पहनने की बड़ी वजह

spot_img
- Advertisement -

सना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है। सना खान वही हैं जो हाल ही में ग्लैमर वर्ल्ड को अलविदा कहा है। इस्लाम की राह पर चलने की कसम और अल्लाह की इबादत करने की ठानी सना खान के जब शोबिज को हमेशा के लिए अलविदा कहा तो इंटरटेनमेंट वर्ल्ड हिल गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मगर अब सना ने जो हिजाब पहनने की वजह बताई है उससे उसकी अहमियत लोगों की नजर में कुछ और ही उभरा है। सना ने हिजाब पहनने का एक ऐसा कारण बताया है, जिसे सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो सकते हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, कभी रिवीलिंग ड्रेसेस में अपने ग्लैमर का जलवा बिखेरने वाली सना खान आज बुर्के और हिजाब में खुद को पूरी तरह से कवर करके रखती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने हिजाब को लेकर कहा, जब किसी मुसलमान आदमी की मौत होती है तो उसके जनाजे (डेड बॉडी) को तीन कपड़ों में लपेटा जाता है।

सना ने आगे बताया कि लेकिन जब किसी मुसलमान महिला की मौत होती है तो उसके जनाजे (डेड बॉडी) को पांच कपड़ों में लपेटा जाता है. इसकी वजह बताते हुए सना कहती हैं-किसी मृत महिला की बॉडी का शेप दिखना भी अल्लाह को पसंद नहीं है। और मुसलमान महिला का सिर मरने के बाद भी ढका जाता है। सना आगे कहती हैं- आप नहीं चाहेंगी कि आपके हिजाब पहनने का पहला दिन ही आपकी जिंदगी का आखिरी दिन हो।

 

सना खान यह कहते वीडियो में रो पड़ती है। लोग और उनके फैंस सना की सीख को सलाम कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बहुत खूब बहन। एक दूसरे यूजर ने लिखा-माशाल्लाह। तीसरा बोला-अल्लाह हम सबको हिदायत दे। वहीं, कई लोग सना का मजाक भी उड़ा रहे हैं।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News : मधुबनी में रोका और बाजार जा रहे युवक को दिनदहाड़े मार दी ताबड़तोड़ गोली

Madhubani Firing: बिहार के मधुबनी जिले से एक दहला देने वाली खबर सामने आई...

Darbhanga News: दरभंगा में बड़ी लूट के बाद Bihar STF का ऑपरेशन नारायण चौक, पढ़िए मिनट टू मिनट एनकाउंटर का किस्सा!

बिहार एसटीएफ एक्शन: बिहार में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने मोर्चा...

Bihar Politics: हलचल मचाने की तैयारी में Bihar BJP, गैर-राजनीतिक परिवारों के युवाओं पर फोकस, संजय सरावगी ने दिया 7 दिनों का बड़ा टास्क

बिहार बीजेपी: बिहार की सियासत में हलचल मचाने की तैयारी में है बीजेपी। पार्टी...