back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

बिग बी अमिताभ बच्चन के नाती के साथ बॉलीवुड डेब्यू करेंगी बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख की लाडली सुहाना खान!

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. हाल ही में सुहाना को आईपीएल ऑक्शन 2022 में भाई आर्यन खान संग देखा गया था। बीती रात सुहाना खान को अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा संग मुंबई में स्पॉट किया गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
बिग बी अमिताभ बच्चन के नाती के साथ बॉलीवुड डेब्यू करेंगी बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख की लाडली सुहाना खान!
बिग बी अमिताभ बच्चन के नाती के साथ बॉलीवुड डेब्यू करेंगी बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख की लाडली सुहाना खान!

सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर बातें बनाई जा रही हैं। इस दौरान फिल्म मेकर फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर भी साथ में नजर आईं। इसके बाद से अटकलें लगना शुरू हो गईं कि सुहाना और अगस्त्य जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू कर सकते हैं। अब पूरी खबर पढ़िए

- Advertisement -

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान के फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं। यह अफवाह उस समय हकीकत में बदलती दिखाई दी, जब हाल ही में सुहाना फिल्ममेकर जोया अख्तर के साथ नजर आईं।

यह भी पढ़ें:  Salman Khan के पिता सलीम खान हॉस्पिटल में भर्ती, शाहरुख खान ने भी की मुलाकात

इन दोनों के साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी थे। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही पर्दे पर सुहाना और अगस्त्य की जोड़ी डेब्यू करती दिखाई दे सकती है।

जोया अख्तर के साथ सुहाना, अगस्त्य की इस तस्वीर के वायरल होने के बाद से ही फिल्मी पंडितों का दावा है कि दोनों जोया स्टार किड्स अख्तर के प्रोजेक्ट से ही डेब्यू करने वाले हैं।

तस्वीरों में खुले बालों में सुहाना खान ग्रे पैंट्स के साथ ब्लैक टॉप पहने हुए हैं, साथ ही उन्होंने ऑफ व्हाइट बैग कैरी किया हुआ है। वहीं जोया ब्लैक टी-शर्ट और स्ट्राइप ट्राउजर्स पहने हुए हैं, जबकि अगस्त्य दोस्तों संग कार में बैठे दिखाई दे रहे हैं।

वायरल तस्वीर पर दोनों के फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने तो जोया की अगली फिल्म ‘द आर्चीज’ को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए तो दूसरे यूजर ने लिखा, ”आर्चीज’ आ रही है।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार हैं।’

यह भी पढ़ें:  सुरभि ज्योति ने बताया कैसा रहा उनका प्रेग्नेंसी का सफर, जून 2026 में होगी नन्हे मेहमान की एंट्री!

उल्लेखनीय है कि बीते साल, नेटफ्लिक्स इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से ऐलान किया गया था कि जोया की अगली फिल्म 1960 के दशक में आर्ची कॉमिक्स पर आधारित होगी।

हालांकि उस समय भी फिल्म के अदाकारों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। हालांकि चर्चाएं उस समय भी गर्म हुईं थी कि सुहाना, अगस्त्य के साथ बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर भी इस फिल्म से डेब्यू करेंगी। इन तीनों के अलावा इस फिल्म में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के भी डेब्यू की खबर सामने आई थी।

यह भी पढ़ें:  Jailer 2: कौन होगा थलाइवा का नया दुश्मन और क्या वाकई दिखेंगे शाहरुख खान?

फिलहाल फैंस इस फिल्म के कलाकारों के आधिकारिक नामों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि फिल्मों में डेब्यू करने से पहले ही सुहाना खान की सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। सुहाना के फैंस लंबे समय से उन्हें पर्दे पर देखने का इंतजार पाले बैठे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

स्मार्ट निवेश की कुंजी: अपने Portfolio Diversification से कैसे करें अधिकतम लाभ

Portfolio Diversification: आर्थिक दुनिया में जहाँ हर दिन नए झटके और अवसर आते रहते...

iQOO 15R: गेमिंग प्रेमियों के लिए आ रहा दमदार Smartphone Launch

Smartphone Launch: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल तेज होने वाली है।...

Box Office Collection: ‘ओ रोमियो’ ने मचाया गदर, ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार!

Box Office Collection News: सिनेमाघरों में इन दिनों कई धमाकेदार फिल्में दर्शकों का दिल...

फैशन डिजाइनिंग: 12वीं के बाद एक उज्ज्वल और आकर्षक करियर

Fashion Designing: आज के दौर में फैशन इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें