Upcoming Bollywood Movies 2026: बॉक्स ऑफिस पर आने वाले साल में कौन सी फिल्म मचाएगी धमाल, किसकी कहानी दर्शकों के दिलों पर करेगी राज और कौन बनेगा बॉक्स ऑफिस का बेताज बादशाह, इन सवालों के जवाब जानने के लिए हर सिनेप्रेमी की निगाहें 2026 पर टिकी हुई हैं। साल 2025 में कई फिल्मों ने सिनेमाघरों में खूब धूम मचाई, लेकिन अब फिल्म मेकर्स ने 2026 के लिए कमर कस ली है और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।
2026 में आ रही हैं ये धमाकेदार Upcoming Bollywood Movies 2026, कौन सी होगी आपकी फेवरेट?
साल 2026 में रिलीज होने वाली Top Upcoming Bollywood Movies 2026
सिनेमा के दीवानों के लिए 2026 एक ऐसा साल होने वाला है, जिसमें बड़े पर्दे पर कई जबरदस्त कहानियां और धांसू एक्टर्स का जलवा देखने को मिलेगा। साल 2025 में ‘छावा’, ‘धुरंधर’ और ‘सैयारा’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर आंधी ला दी थी, और अब 2026 भी कुछ ऐसा ही कमाल दिखाने वाला है। आइए जानते हैं 2026 में रिलीज होने वाली उन 10 बड़ी फिल्मों के बारे में, जिनकी चर्चा अभी से शुरू हो चुकी है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
1. इक्कीस (Ikkis)
श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले दिसंबर 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी Release Date को आगे बढ़ा दिया गया है। यह फिल्म 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
- निर्देशक: श्रीराम राघवन
- मुख्य कलाकार: धर्मेंद्र, अगस्त्य नंदा, जयदीप अहलावत, सिमर भाटिया
2. बॉर्डर 2 (Border 2)
23 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली ‘बॉर्डर 2’ देशभक्ति और एक्शन का जबरदस्त तड़का लेकर आ रही है। अनुराग सिंह के निर्देशन में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित कर सकती है।
- निर्देशक: अनुराग सिंह
- मुख्य कलाकार: सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ
- रिलीज डेट: 23 जनवरी 2026
3. धुरंधर 2 (Dhurandhar 2)
रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ मार्च 2026 में बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार है। आदित्य धर निर्देशित इस फिल्म में सारा अर्जुन फीमेल लीड रोल में हैं। आपको बता दें कि ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट अभी भी सिनेमाघरों में लगा है और ताबड़तोड़ कमाई कर रहा है।
- निर्देशक: आदित्य धर
- मुख्य कलाकार: रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त
- अपेक्षित Release Date: मार्च 2026
4. टॉक्सिक (Toxic)
बॉक्स ऑफिस पर एक जबरदस्त क्लैश देखने को मिलेगा जब 19 मार्च 2026 को यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ‘धुरंधर 2’ के साथ रिलीज होगी। गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दमदार स्टार कास्ट है।
- निर्देशक: गीतू मोहनदास
- मुख्य कलाकार: यश, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मणी वसंत, हुमा कुरैशी
- रिलीज डेट: 19 मार्च 2026
5. लाहौर 1947 (Lahore 1947)
आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही और राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित ‘लाहौर 1947’ साल 2026 में रिलीज होने की खबरें हैं। हालांकि, फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। यह एक बहुप्रतीक्षित फिल्म है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
- निर्माता: आमिर खान
- निर्देशक: राजकुमार संतोषी
- मुख्य कलाकार: सनी देओल, करण देओल, प्रीति जिंटा
- अपेक्षित रिलीज: 2026
मनोरंजन जगत की चटपटी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
2026 में इन दिग्गजों की फिल्में भी होंगी रिलीज
6. लव एंड वॉर (Love And War)
संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ अगस्त 2026 में रिलीज होगी। रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट जैसे बड़े सितारों से सजी यह फिल्म दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगी।
- निर्देशक: संजय लीला भंसाली
- मुख्य कलाकार: रणबीर कपूर, विक्की कौशल, आलिया भट्ट
- रिलीज डेट: अगस्त 2026
7. किंग (King)
शाहरुख खान के फैंस के लिए भी 2026 में एक बड़ा सरप्राइज है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित ‘किंग’ भी इसी साल रिलीज होने वाली है। फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन इसमें शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी।
- निर्देशक: सिद्धार्थ आनंद
- मुख्य कलाकार: शाहरुख खान, सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अरशद वारसी
- अपेक्षित रिलीज: 2026
8. बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan)
सलमान खान लीड रोल में ‘बैटल ऑफ गलवान’ लेकर आ रहे हैं, जो 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
- निर्देशक: अपूर्व लाखिया
- मुख्य कलाकार: सलमान खान, चित्रांगदा सिंह
- रिलीज डेट: 17 अप्रैल 2026
9. स्पिरिट (Spirit)
संदीप रेड्डी वांगा की एक्शन ड्रामा ‘स्पिरिट’ भी 2026 में रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका में हैं, जबकि तृप्ति डिमरी को फीमेल लीड के लिए कास्ट किया गया है। पहले इस रोल के लिए दीपिका पादुकोण का नाम सामने आया था, लेकिन बाद में उन्हें फिल्म से हटा दिया गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
- निर्देशक: संदीप रेड्डी वांगा
- मुख्य कलाकार: प्रभास, तृप्ति डिमरी
- अपेक्षित रिलीज: 2026
10. रामायण (Ramayan)
नीतेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ नवंबर 2026 में रिलीज होगी। इस पौराणिक फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा रवि दुबे, सनी देओल और काजल अग्रवाल भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे।
- निर्देशक: नीतेश तिवारी
- मुख्य कलाकार: रणबीर कपूर (राम), यश (रावण), साई पल्लवी (सीता), रवि दुबे, सनी देओल, काजल अग्रवाल
- रिलीज डेट: नवंबर 2026
इनके अलावा ‘द राजा साहब’, ‘जेलर 2’, ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’, ‘मर्दानी 3’ और ‘जन नायगन’ जैसी कई और फिल्में भी 2026 में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए कतार में हैं। यह साल भारतीय सिनेमा के लिए बेहद खास होने वाला है।





