spot_img

Big News : बालू जो ना कराए…SDPO के 3 ठिकानों पर रेड, पटना, गया और रांची में EOU खोज रही काली कमाई, छापा,

spot_img
- Advertisement -

टना मुख्यालय के डीएसपी अनूप कुमार लाल के यहां आर्थिक अपराध इकाई (ईओडब्ल्यू) छापेमारी कर रही है। उनपर बालू माफियाओं के साथ सांठ गांठ करके अकूत संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

डीएसपी का घर सिविल लाइन थाना के नूतन नगर में है। अधिकारियों ने छापेमारी को लेकर किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार किया है। जानकारी के अनुसार, डीएसपी के गया रांची और पटना स्थित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

- Advertisement -

घर में कई प्रकार के कागजातों की जांच चल रही है। इससे पहले अनूप कुमार औरंगाबाद में सदर एसडीपीओ के रूप में 3 साल तक कार्यरत थे। उनका बालू के अवैध खनन में नाम आया था। उनपर माफियाओं संग सांट गांठ करके संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा है।

आर्थिक अपराध इकाई की टीम बुधवार को गया शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत नूतन नगर मुहल्ले में स्थित अनूप कुमार लाल के पैतृक घर में छापामारी कर रही है। अनूप कुमार लाल औरंगाबाद में एसडीपीओ थे। अवैध बालू सिंडिकेट को संरक्षण देने के आरोप में एसडीपीओ अनूप कुमार लाल को निलंबित कर पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है।

अपर मुख्य सचिव,खनन हरजोत कौर ने औरंगाबाद में बालू के अवैध खनन और भंडारण को लेकर कही थी कि पुलिस संरक्षण में अवैध बालू खनन कारोबार संचालित है। जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आर्थिक अपराध इकाई के अपर महानिदेशक नैय्यर हसनैन खां को जांघ कर कार्रवाई करने का आदेश दिया था।

औरंगाबाद सदर के पूर्व SDPO अनूप कुमार पर बालू माफियाओं का साथ देने का आरोप है। अवैध बालू खनन और उसके सप्लाई के खेल में उनकी भागीदारी की बात सामने आई है। सरकारी पद पर बैठकर माफियाओं के साथ देने के एवज में उन्होंने जमकर माल कमाया और बड़े स्तर पर खुद की चल-अचल संपत्ति बनाई। इस बात के सबूत आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की जांच में मिले। जिसके बाद EOU ने अनूप कुमार के खिलाफ न सिर्फ पटना में FIR दर्ज किया, बल्कि बुधवार को भ्रष्टाचार के आरोपी पूर्व SDPO के ठिकानों पर छापेमारी भी शुरू कर दी है।

EOU की तीन अलग-अलग टीम कर रही रेड
बुधवार सुबह से शुरू हुई ठिकानों को खंगालने की कार्रवाई शहरों में चल रही है। अनूप कुमार का पहला ठिकाना पटना के भूतनाथ रोड में स्थित उनका घर है। इनका दूसरा ठिकाना गया का नूतन नगर है, यहां अनूप कुमार का पुश्तैनी घर है। जबकि, जिस तीसरे ठिकाने पर छापेमारी चल रही है, वो झारखंड की राजधानी रांची में स्थित लवकुश अपार्टमेंट का फ्लैट है। EOU की अलग-अलग टीमें इन तीनों ठिकानों को एक साथ सर्च कर रही है। इनके तरफ से की गई काली कमाई का पुख्ता आंकड़ा निकालने में जुटी है।

अपर महानिदेशक, आर्थिक अपराध इकाई नैय्यर हसनैन खां ने बताया कि ईओयू की टीम एसडीपीओ अनूप कुमार लाल के गया के नूतन नगर स्थित आवास,पटना स्थित भूतनाथ कोलोनी, कंकड़बाग स्थित आवास और झारखंड की राजधानी रांची के लव-कुश अपार्टमेंट में स्थित फ्लैट में छापामारी कर रही है।एडीजी, ईओयू नैय्यर हसनैन खां ने आगे कहा कि बुधवार की शाम तक ईओयू टीम द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर अधिकृत जानकारी मीडिया को दी जाएगी।

ADG नैयर हसनैन खान के अनुसार औरंगाबाद में नौकरी करते वक्त संदिग्धों से इनकी दोस्ती हो गई थी। बिचौलियों का अक्सर इनके साथ मिलना-जुलना था। अवैध बालू उत्खनन करने वाले माफियाओं के साथ साठगांठ थी। यह बातें तब सामने आई, जब बालू माफियाओं के साथ देने वाले राज्य और जिला स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका की जांच चल रही थी।

इसके बाद अनूप कुमार के खिलाफ जांच हुई, उनके खिलाफ मिले सबूतों के आधार पर 13 दिसंबर को FIR नंबर 29/2021 दर्ज दर्ज की गई। कल ही कोर्ट से सर्च ऑपरेशन के लिए आदेश लिया गया और आज कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पटना के डीएसपी भास्कर रंजन के अनुसार बालू के अवैध उत्खनन के मामले में औरंगाबाद के तत्कालीन SDPO अनूप कुमार लाल को सस्पेंड किया गया था। इसके बाद केस दर्ज कर इनके खिलाफ छापेमारी की जा रही है।

इस दौरान गया के नूतन नगर स्थित इनके आवास सहित पटना के भूतनाथ रोड स्थित आवास एवं झारखंड रांची के फ़्लैट में छापेमारी की गई। घंटों चली छापेमारी में आर्थिक अपराध इकाई पटना की टीम को सफ़लता मिली है। नूतन नगर में अनूप कुमार लाल का घर है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर Bihar Railway News ! बिहार में अब 13 साल में ही हटेंगे पुराने कोच, आपकी यात्रा होगी बेहद आरामदायक और सुरक्षित |...

Bihar Railway News: बिहार और पटना के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे बोर्ड ने 13 साल पुराने कोचों को कंडम करने का फैसला लिया है। अब आपको मिलेंगी नई, सुरक्षित और आधुनिक ट्रेनें#BiharRailway,#IndianRailways,#NewCoaches

मुजफ्फरपुर में अंतर जिला बिजली तार चोर गिरोह के बड़े रैकेट का पर्दाफाश!1.6 KM लंबी रोटेशन लाइन के 600 KG तार के साथ चंपारण...

Muzaffarpur Police: मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक अंतरजिला बिजली तार चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 600 किलोग्राम एल्यूमिनियम तार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।#MuzaffarpurPolice,#BiharCrime,#PowerTheft

दरभंगा NH-27 पर खौफनाक वारदात: लूट में फेल हुए तो बेखौफ बदमाशों ने पान व्यवसायी को गोली मारी

Darbhanga Crime: दरभंगा में बेखौफ बदमाशों ने एनएच-27 पर लूट की कोशिश में नाकाम होने पर एक 50 वर्षीय पान व्यवसायी बाला भगत को गोली मार दी। घायल व्यवसायी अस्पताल में भर्ती हैं, पु#DarbhangaCrime,#BiharNews,#PanVyavsayiShot

Jharkhand Naxalite Arrest बिहार -झारखंड -कई राज्यों का एक्टिव दुर्दांत…सुरक्षाबलों की ऐतिहासिक जीत! 1 करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा दबोचा गया

Jharkhand Naxalite Arrest: झारखंड में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा को धनबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे नक्सलवाद को गहरा झट#JharkhandNaxal,#MisirBesra,#CRPFoperation