मई,19,2024
spot_img

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने मछली व्यवसाई को मारी गोली, हालत नाजुक

spot_img
spot_img
spot_img

बेगूसराय। अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। पुलिस लाइन में मिले कंकाल की जांच में अभी महकमा जुटा हुआ ही था कि बुधवार की देर रात बेखौफ बदमाशों ने एक व्यवसाई को गोली मारकर घायल कर दिया।

 

गांव के मैहसहा चौर स्थित बंद पड़े चिमनी के समीप वारदात

गंभीर रूप से घायल व्यवसाई का इलाज जिला मुख्यालय के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव के मैहसहा चौर स्थित बंद पड़े चिमनी के समीप की है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि विक्रमपुर निवासी स्व. संजीत सिंह उर्फ विलायती सिंह का पुत्र बंशीधर कुमार उर्फ छोटू अपने गांव के आस-पास ही जलकर में मछली का व्यवसाय करता है।

बुधवार की रात भी वह जलकर देखने गया था। देर रात वापस लौटने के दौरान एक गन्ना के खेत में छुपे बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें एक गोली छोटू को लग गया। गोली लगने की जानकारी मिलते ही पहुंचे परिजन ने ग्रामीणों के सहयोग से तुरंत उठा कर इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

प्रशिक्षु डीएसपी-सह-थानाध्यक्ष प्रभात रंजन ने बताया की चौकीदार के माध्यम से घटना की सूचना मिली है। मामले की गहन छानबीन की जा रही है, जल्द ही गोली चलाने वालों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें