spot_img

Election Results 2024: Gujarat में 10वें राउंड के बाद सभी 5 सीटों पर BJP के उम्मीदवार आगे

spot_img
- Advertisement -

अहमदाबाद। गुजरात में 7 मई को लोकसभा की 25 सीटों के साथ ही विधानसभा की 5 सीटों पर उप चुनाव के लिए मत डाले गए थे। पांचों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार 10वें राउंड की गिनती के बाद आगे चल रहे हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में चार सीटों पर कांग्रेस जीती थी, जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। यह सभी नेता विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए थे और भाजपा ने इन सभी को उप चुनाव में उम्मीदवार बनाया है।

- Advertisement -

पोरबंदर से भाजपा के अर्जुन मोढवाडिया को 1,11,000 मतों की लीड

खंभात में भाजपा के उम्मीदवार चिराग पटेल 31,303 मतों से आगे हैं। यहां भाजपा उम्मीदवार चिराग पटेल को 68704 और कांग्रेस के उम्मीदवार महेन्द्र परमार को 33767 मि मिले हैं। पोरबंदर सीट पर 17 राउण्ड की मतों की गिनती के बाद भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मोढवाडिया को 1,26,556 मत और कांग्रेस उम्मीदवार राजू ओडेदरा को 15,627 मत मिले हैं। अर्जुन मोढवाडिया 1,11,000 मतों से आगे हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

विजापुर में भाजपा के सी जे चावडा को 12 वें राउंड मतों की गिनती के बाद 69,363 और कांग्रेस उम्मीदवार दिनेश पटेल को 29,736 मत मिले हैं। चावडा इस सीट पर 39,627 मतों से आगे हैं। वाघोडिया विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार धर्मेन्द्र सिंह वाघेल को 9वें राउंड के बाद 69,030 मत और कांग्रेस के कनु गाोहिल को 25,588 मत मिले हैं। यहां वाघेला 43442 मतों से आगे हैं। माणावदर विधानसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार अरविंद लाडाणी 17 हजार मतों से आगे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर LoC पर सेना का बड़ा एक्शन, लश्कर का खूंखार कमांडर समेत 4 आतंकी बारूदी सुरंग में उड़े

Jammu Kashmir Terrorist: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की है। नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर समेत चार आतंकी बारूदी सुरंग #JammuKashmirNews,#PoonchTerroristAttack,#LashkarETaiba

चौंकाने वाला खुलासा! मुजफ्फरपुर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ से लाखों की ठगी, इराक तक जुड़े तार, मास्टरमाइंड दबोचा |बड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह बेपर्द

Muzaffarpur Cyber Crime: मुजफ्फरपुर साइबर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यूपी से मास्टरमाइंड टिपू कुशवाहा गिरफ्तार हुआ #MuzaffarpurCyberCrime,#DigitalArrestFraud,#BiharPolice

त्योहारों से पहले बिहार में हड़कंप! खाद्य विभाग ने दुकानों पर मारा छापा, लाखों की मिठाई बर्बाद, लाइसेंस भी छीने

Bihar Food Safety: बिहार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों से पहले व्यापक अभियान चलाया है। पटना में कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर लाखों रुपये की एक्सपायरी मिठाई और दूषित खाद्य #BiharFoodSafety,#PatnaRaids,#FoodAdulteration

Darbhanga Durga Puja दुर्गा पूजा पर बड़ी खबर: दरभंगा प्रक्षेत्र DIG मनोज कुमार तिवारी का कड़ा फरमान! मधुबनी समस्तीपुर- दरभंगा में हाई अलर्ट| पढ़िए...

Darbhanga Durga Puja: दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने दुर्गा पूजा को लेकर दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने क #DarbhangaDurgaPuja,#BiharPolice,#ManojTiwariDIG