spot_img

शेरों के परिवार से मिले PM MODI, दिखा अलग अंदाज, शावक को दुलारते शेरनी की खींची फोटो

spot_img
- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं,DeshajTimes.Com। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने तीन दिवसीय गुजरात दौरे के अंतिम दिन सोमवार को सासण गिर में जंगल सफारी कर एशियाई शेरों को नजदीक से देखा। प्रधानमंत्री करीब तीन घंटे तक गिर के जंगल में रहे और शेरों के प्राकृतिक आवास का अनुभव लिया।

- Advertisement -

खुली जिप्सी से जंगल की यात्रा

प्रधानमंत्री का काफिला सुबह जूनागढ़ जिले के सासण गिर स्थित भंभाफोल नाके से जंगल में दाखिल हुआ। उन्होंने रूट नंबर 2 से जंगल सफारी शुरू की और खुली जिप्सी में शेरों, शेरनियों और उनके बच्चों को निहारा। सफारी के दौरान एक शेरनी अपने बच्चे को दुलारती दिखी, जिसका प्रधानमंत्री ने अपने कैमरे से फोटो लिया।

- Advertisement -

👉 आप पढ़ रहे हैं, DeshajTimes.Com

आप पढ़ रहे हैं, DeshajTimes.Com। प्रधानमंत्री ने आर्मी जैसी पोशाक और सिर पर हैट पहनी हुई थी। सफारी के दौरान उन्होंने रास्ते में दिखे पलाश के फूलों को भी जिप्सी से तोड़ा।

- Advertisement -

गिर में ली शानदार तस्वीरें

आप पढ़ रहे हैं,DeshajTimes.Com। सफारी के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कैमरे से कई शानदार दृश्य कैद किए। एक स्थान पर शेरों का परिवार विश्राम करता दिखा, जिसे उन्होंने अपने कैमरे में कैद किया।

जंगल सफारी के दौरान प्रधानमंत्री के साथ वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।

ट्विटर पर साझा की गिर की झलकियां

आप पढ़ रहे हैं, DeshajTimes.Com। जंगल सफारी के बाद प्रधानमंत्री ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा—

“आज सुबह विश्व वन्य जीव दिवस पर गिर में सफारी का आनंद लिया। यह भव्य एशियाई शेरों का घर है। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए गिर को संवारने की जो यादें थीं, वे फिर ताजा हो गईं। सामूहिक प्रयासों से एशियाई शेरों की आबादी लगातार बढ़ रही है। गिर क्षेत्र के आदिवासी समुदायों और महिलाओं की भूमिका भी सराहनीय है। मैं सभी से गिर आने का आग्रह करता हूं।”

एशियाई शेरों के संरक्षण पर जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि गिर क्षेत्र में किए गए संरक्षण प्रयासों के कारण शेरों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने लोगों से गिर आने और प्राकृतिक वन्यजीवों का अनुभव लेने की अपील की।

👉 आप पढ़ रहे हैं, DeshajTimes.Com। प्रधानमंत्री मोदी की यह सफारी न केवल गिर के पर्यटन को बढ़ावा देगी बल्कि एशियाई शेरों के संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दुर्गा पूजा पर बिहार सरकार का महा एक्शन! 20 हजार पंडालों पर कड़ी नजर, लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

Bihar Durga Puja Safety: बिहार में दुर्गा पूजा पर अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। राज्य के 20 हजार पंडालों का शुक्रवार से सख्त निरीक्षण होगा, लापरवाही पर लाइसेंस रद्द #BiharNews,#DurgaPujaSafety,#FireDepartmentBihar

Bihar Politics HOT|बिहार में BJP का बड़ा सियासी वार! RJD-कांग्रेस को ‘आपातकाल’ और ‘परिवारवाद’ पर घेरा, राहुल-तेजस्वी से मांगा जवाब

Bihar BJP: बिहार में BJP नेताओं ने RJD और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने 'जेपी आंदोलन' और 'आपातकाल' का हवाला देते हुए राहुल गांधी से जवाब मांगा। #BiharBJP,#RJDCongress,#BiharPolitics

1720 करोड़ का बड़ा ऐलान! बिहार को मिलेगी नई फोरलेन सड़क, झारखंड तक का सफर होगा सुपरफास्ट, बदल जाएगी तस्वीर

Bihar Four Lane Road: बिहार को जल्द ही 1720 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भागलपुर-भलजोर फोरलेन रोड की सौगात मिलने वाली है। यह सड़क झारखंड तक कनेक्टिविटी बढ़ाएगी, जिससे हजारों लोगो #BiharFourLane,#BhagalpurNews,#JharkhandConnectivity

पटना के इस मशहूर रेस्टोरेंट पर लगा ताला! खाने की क्वालिटी पर बड़ा सवाल, जानिए क्यों हुई कार्रवाई

Bihar Food Safety: त्योहारी सीजन में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई। पटना के फ्रेजर रोड स्थित बंसी विहार रेस्तरां खाद्य सुरक्षा मानकों में फेल पाया गया, 14 दिन में सुधार नहीं तो #BiharFoodSafety,#PatnaRestaurant,#FoodHygiene