back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Bihar News: माइनिंग विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा के 3 ठिकानों पर EOU की रेड, पैतृक आवास समेत सरकारी कार्यालय को भी खंगाला, अकूत संपत्ति का खुलासा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार में बालू से तेल निकालने वाले भ्रष्ट अफसरों पर लगातार काली कमाई की पोल खोलती आर्थिक अपराध इकाई (Economic Offences Unit) की टीम का शिकंजा सोमवार को खान एवं भू तत्व विभाग (Mining and Earth Element Department) के उप निदेशक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा पर गिरी है। भ्रष्ट से भी भ्रष्टतम, अकूत संपत्ति की काली कमाई पर बैठे सुरेंद्र प्रसाद की एक-एक पाई की हिसाब सोमवार को आर्थिक अपराध इकाई (Economic Offences Unit) की टीम ले रही है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

बालू के अवैध खनन मामले में खान एवं भू तत्व विभाग के उप निदेशक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा के तीन ठिकानों औरंगाबाद और पटना स्थित आवास के साथ सचिवालय स्थित उनके सरकारी कार्यालय पर सोमवार की सुबह आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने आ धमकी।

- Advertisement -

बिहार के मुजफ्फरपुर में चाय पीते समय निगल लिया कांच का गिलास, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाला पेट में टूट चुका कांच का गिलास

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar IPS Controversy: पूर्व IPS अमिताभ दास पर फिर गहराया विवादों का साया, जानें पूरा मामला

तलाशी के दौरान काली कमाई से धनकुबेर बने माइनिंग के डिप्‍टी डायरेक्‍टर सुरेंद्र प्रसाद के औरंगाबाद स्थित पैतृक आवास न्‍यू एरिया योद्धा बिगहा, रूपसपुर स्थित वेदनगर के किराए के मकान और सचिवालय स्‍थ‍ित कार्यालय में तलाशी के दौरान कई अहम कागजात के साथ अकूत संपत्ति टीम को हाथ लगी है।

जानकारी के अनुसार, आर्थिक अपराध इकाई की ओर से अबतक जो  जानकारी दी गई है कि उसके मुताबिक, सुरेंद्र प्रसाद पर आय से अधिक संपत्ति मामले में 17 फरवरी को एफआइआर दर्ज की गई थी।

इस दौरान नकद समेत कई चीजें मिलीं। पटना के दो ठिकानों और औरंगाबाद स्थित पैतृक आवास पर छापेमारी की गई। पटना में किराए के मकान और नई सचिवालय स्थित उनके सरकारी कार्यालय की तलाशी ली जा रही है।

जानकारी के अनुसार, ईओयू की टीम को आय से अधिक संपत्ति के बारे में सूचना मिली थी। इस मामले में सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा पर 17 फरवरी को एफआईआर दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें:  Bihar Police News : बिहार पुलिस का पुनर्गठन... 11 जिलों में ग्रामीण SPs को मिले नए अधिकार, जानिए Darbhanga समेत किस SP के जिम्मे कौन सा थाना!

सुरेंद्र प्रसाद सिन्‍हा 2006 से खनिज विकास पदाधिकारी के पद पर बहाल हुए।  इसके बाद उन्‍होंने अपने अब तक के कार्यकाल में आय से काफी अधिक संपत्ति जमा कर ली। पत्‍नी के नाम से कई जमीन खरीदी। बैंक में रुपये जमा किए। इनकी आय से अधिक संपत्त‍ि 89 लाख 88 हजार रुपए पाई गई है। यह आय से ज्ञात एवं वैध स्रोत से 68.32 फीसद अधिक है।

बिहार के मुजफ्फरपुर में चाय पीते समय निगल लिया कांच का गिलास, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाला पेट में टूट चुका कांच का गिलास

अभी तक मिली खबर के अनुसार, इस टीम में कई पदाधिकारी और पुलिस कर्मी शामिल हैं। जिला मुख्यालय के न्यू एरिया योद्धा बीघा में उनका अपना मकान है। यहां मकान पर टीम सुबह पहुंची। छापेमारी चल रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Assembly Session: बिहार विधानसभा सत्र में गरजा किसानों की बिजली का मुद्दा, RJD ने सरकार को घेरा

सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा के पटना सहित औरंगाबाद स्थित आवास के साथ सचिवालय स्थित उनके सरकारी कार्यालय की भी तलाशी ली जा रही है।  पटना कार्यालय विकास भवन, रूपसपुर थाना क्षेत्र के वेदनगर में किराए के मकान में भी छापोमारी की जा रही है। तीन जगहों पर टीम ने छापेमारी की और जांच जारी है। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम गहनता से अभी भी छापेमारी कर रही है। इस छापेमारी में 89 लाख 88 हजार आय से अधिक संपत्ति पाए जाने का खुलासा हुआ है। 2006 में खनिज विभाग पदाधिकारी के लोक सेवक के रूप में तैनाती हुई थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bollywood Romantic Movies: ये हैं वो फ़िल्में, जिन्होंने सिखाया प्यार का असली मतलब!

Bollywood Romantic Movies: जब इश्क का सुरूर छाने लगे और दिल की धड़कनें बेकाबू...

नई Honda CB750 Hornet: अब एक लाख रुपये तक की बंपर छूट के साथ उपलब्ध!

Honda CB750 Hornet: क्या आप एक ऐसी दमदार नेकेड स्ट्रीटफाइटर बाइक की तलाश में...

Tej Pratap Yadav पर जानलेवा साजिश का खुलासा: राजद नेता ने कहा- राजनीति में रचते रहते हैं षड्यंत्र

Tej Pratap Yadav: बिहार की राजनीति में नया भूचाल Tej Pratap Yadav: राजनीति का अखाड़ा...

T20 World Cup: आयरलैंड बनाम ओमान टी20 वर्ल्ड कप की रोमांचक शुरुआत, कप्तान स्टर्लिंग बाहर!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर! टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें