मई,20,2024
spot_img

दुष्कर्म और फिर यौन शोषण में Jharkhand के Former Chief Minister बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी यूपी के इटावा से गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी (advisor to former Chief Minister Babulal Marandi arrested) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तिवारी पर दुष्कर्म और यौन शोषण का आरोप है। पुलिस की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए सुनील तिवारी को उत्तरप्रदेश के इटावा से गिरफ्तार किया है।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। खूंटी की रहने वाली युवती ने अशोक नगर निवासी सुनील तिवारी के खिलाफ अरगोड़ा थाने में बीते 16 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

युवती द्वारा पुलिस को दिये गये आवेदन में कहा गया था कि सुनील तिवारी के यहां वो घर का काम करती थी। शुरुआती दिनों से ही सुनील तिवारी की बुरी नीयत का अंदाजा उसे उनके हावभाव से होने लगा था।

संवेदनशील अंगों को छूना शुरू किया

एक दिन घर के अन्य सदस्यों की गैर मौजूदगी में सुनील तिवारी ने उसके संवेदनशील अंगों को छूना शुरू किया, जिसका उसने विरोध किया। आरोप के मुताबिक विरोध करने पर शराब के नशे में सुनील तिवारी ने उसके साथ मारपीट की और उसके दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म करने के बाद सुनील तिवारी ने मोबाइल पर फोन कर मुझसे माफी मांगी। दूसरे दिन उन्होंने मुझे पैसे का लालच देकर कहा कि मैं उस घटना का जिक्र किसी से न करूं।

ऐसा करने पर वो मुझे मुंह मांगा पैसा देंगे। उस घटना के बाद सुनील तिवारी ने दोबारा मेरे साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद जुलाई महीने में मैंने उनका घर छोड़ दिया। इसके बाद भी उन्होंने मेरा पीछा नहीं छोड़ा और मुझे फोन कर परेशान करते रहे। जब मैंने छेड़खानी का विरोध किया तो जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गंदी-गंदी गालियां दी। मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। युवती के आवेदन पर अरगोड़ा थाना में कांड संख्या 229/ 2021 दर्ज किया जा चुका है।

इसमें आईपीसी की धारा 376(1), 354 ए ,354 बी ,354 डी ,504 ,504 और एससी एसटी एक्ट की धारा लगायी गयी थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पीड़िता का 164 का बयान भी दर्ज हो चुका है। मामले में सिविल कोर्ट से सुनील तिवारी के खिलाफ वारंट भी जारी हुआ था। उन्होंने सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद तिवारी ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका की गुहार लगाई थी।

25 अगस्त को सिविल कोर्ट ने जारी किया था वारंट

यौन शोषण के आरोपों से घिरे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी के खिलाफ सिविल कोर्ट ने 25 अगस्त को वारंट जारी किया था। इससे पहले जांच अधिकारी के द्वारा कोर्ट में आवेदन दिया गया था, जिसके बाद रांची सिविल कोर्ट के अपर आयुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत से सुनील तिवारी के खिलाफ वारंट जारी किया था।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें