back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

Bihar MLC Elections: दरभंगा के भाजपा उम्मीदवार Hari Sahni आर्थिक रूप से सबसे कमजोर, महज है मात्र 31 हजार, सबसे धनी RJD के अशोक पांडेय 3 करोड़

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए राजद-भाजपा और जदयू मिलाकर सात उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। इनकी संपत्ति का हिसाब लगाया जा रहा है। कौन कितने पानी में है। किसके पास कितनी संपत्ति और धन है।

- Advertisement -

ऐसे में, सातों उम्मीदवारों में राजद के अशोक पांडेय सबसे धनी हैं। वहीं दरभंगा के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रहे और जमीनी स्तर से जुड़े और हमेशा गरीबों की लड़ाई लड़ने वाले भाजपा के हरि सहनी आर्थिक रूप से सबसे कमजोर हैं। जहां, अशोक पांडेय तीन करोड़ के मालिक हैं। वहीं हरि सहनी के पास मात्र 31 हजार रुपए कैश है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

संपत्ति के मामले में सबसे कमजोर भाजपा उम्मीदवार हरि सहनी
भाजपा के उम्मीदवार हरि सहनी सात उम्मीदवारों में सबसे कम पैसे वाले हैं। इनके पास 31 हजार और उनकी पत्नी के पास मात्र 11 हजार रुपए कैश है। इनके बैंक खाते में जहां 1.78 लाख रुपए जमा है। पत्नी के खाते में 16900 रुपए जमा है। इनके पास एक स्कॉर्पियो। एक बाइक। और स्कूटी है। इनके पास दो लाख और पत्नी के पास 2.80 लाख के आभूषण हैं। हरि सहनी के ऊपर लगभग 3 लाख रुपए का लोन भी है।

- Advertisement -

कौन हैं हरि सहनी
बीजेपी उम्मीदवार हरि सहनी दरभंगा के जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी रह चुके हैं। 2015 में इन्होंने दरभंगा जिले की बहादुरपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें आरजेडी के भोला यादव से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद पार्टी ने उन्हें संगठन में जिम्मेदारी सौंपी। अब बीजेपी ने सहनी को MLC प्रत्याशी बनाया है।

यह भी पढ़ें:  बिहार आउटसोर्सिंग कर्मचारी: विधान सभा में गरमाया मुद्दा, क्या मिलेगी 'ठेके' के दलदल से मुक्ति?

अब आइए अन्य प्रत्याशियों के बारे में जानते हैं
राजद के विधान परिषद उम्मीदवार कारी सोहैब के पास 50 ग्राम सोना है। पत्नी जरीन मासूम के पास चार सौ ग्राम सोना है। सोहैब के हाथ में 55 हजार रुपये भी हैं। यह जानकारी उन्होंने अपनी संपत्ति घोषणा में साझा की है। संपत्ति विवरण के अनुसार इनके पास 27.17 लाख रुपये की चल अचल संपत्ति है। इसमें चल संपत्ति 3.32 लाख की और 23.85 लाख की अचल संपत्ति है। इसमें 15.60 लाख की कृषि भूमि और 8.25 लाख रुपये बाजार मूल्य की आवासीय जमीन है। इनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं,लेकिन किसी भी मामले में दोष सिद्ध नहीं हुआ है।

संपत्ति के मामले में जदयू के रविंद्र सिंह दूसरे नंबर पर आते हैं। एफिडेविट में दी गई जानकारी के मुताबिक रविंद्र सिंह के ऊपर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। इनके पास करीब 1.35 करोड़ की संपत्ति है। रविंद्र सिंह से ज्यादा अमीर उनकी पत्नी है। उनके पास 14.65 लाख की चल संपत्ति है तो उनकी पत्नी के पास 29.65 लाख रुपये की संपत्ति है।

रविंद्र सिंह के पास जहां 10.29 लाख रुपये का बैंक बैलेंस है तो उनकी पत्नी के बैंक खातों में 16.39 लाख रुपये जमा है। उनकी पत्नी के पास 11.57 लाख रुपये के आभूषण हैं। 2.63 लाख रुपये आभूषण रविंद्र सिंह के पास भी है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Congress Expulsion: बिहार कांग्रेस में 'घर के भेदी' बाहर, दो बड़े नेताओं को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

संपत्ति के मामले में भाजपा उम्मीदवार अनिल शर्मा तीसरे नंबर पर आते हैं। इनके पास एक करोड़ की जमीन है। इनके ऊपर खानदानी जमीन के बंटवारा के दौरान के विवाद का एक केस चल रहा है। अनिल शर्मा के पास 1.75 लाख और उनके पत्नी के पास 1.62 लाख कैश है। इनके बैंक खाते में 28 लाख रुपये जमा है। वहीं 1 करोड़ 25 लाख रुपये की जमीन अनिल शर्मा के नाम पर है।

राजद कोटे से विधान परिषद उम्मीदवार बनाई गईं आठवीं पास मुन्नी देवी के पास चल-अचल मिलाकर करीब 23.40 लाख रुपये की संपत्ति है। इनकम टैक्स नहीं जमा करतीं। नामांकन के साथ अपनी संपत्ति की घोषणा में मुन्नी देवी ने यह जानकारी दी है। शपथ पत्र में मुन्नी देवी ने बताया है कि उनके पास कुल चल संपत्ति जो भी है उसकी कीमत करीब 8.40 लाख रुपये है। इसके अलावा साढ़े सात लाख रुपये मूल्य का डेढ़ सौ ग्राम सोना, एक किलो चांदी भी है।

इनके पति अवधेश कुमार के पास 50 ग्राम सोना है। मुन्नी देवी के पास नकद के रूप में 35 हजार रुपये हैं। यह राशि बैंक में जमा है। अचल संपत्ति के रूप में अलीपुर बिहटा में छह डिसमिल से अधिक कृषि योग्य जमीन है, जो इन्होंने खुद अर्जित की है। आज इसकी बाजार कीमत 10 लाख रुपये आंकी गई है। अलीपुर बिहटा में आवास के लिए भी तीन डिसमिल जमीन है, जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें:  Holi Special Train: होली ट्रेन का मज़ा...भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल ट्रेन को मिला विस्तार, अब 30 मार्च तक चलेगी यह सौगात

राजद-भाजपा और जदयू को मिलाकर सात उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। इनमें से सबसे ज्यादा संपत्ति के मालिक राजद के अशोक कुमार पांडेय है। इनके पास तीन करोड़ से अधिक की संपत्ति है। इनके पास करीब 33.35 लाख रुपये की चल संपत्ति, जबकि पौने तीन करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। अशोक पांडेय ने अपने संपत्ति विवरण में यह जानकारी दी है।

राजद उम्मीदवार पांडेय ने काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए किया है। 2021-22 की आय विवरणी के अनुसार इन्होंने अपनी आय 434970 रुपये दर्शाई है। अशोक के पास नियाजीपुर ,बलिया और सोनबरसा में काफी जमीन है। हालांकि 7.35 लाख रुपये से अधिक की देनदारी भी इनपर है। पांडेय के पास 45 हजार रुपये नकद है।

जदयू उम्मीदवार अफाक अहमद खान की गया से लेकर दिल्ली और अलीगढ़ में जमीन और फ्लैट है। पत्नी और बच्चे को मिलाकर घर में 740 ग्राम सोना है। जिसकी कुल कीमत लगभग 36 लाख रुपये है। अफाक के पास खुद के नाम पर 19.17 लाख की चल संपत्ति है जबकि पत्नी के नाम पर 28.39 लाख और बच्चों के नाम लगभग 9 लाख रुपये चल संपत्ति है। इनकी पत्नी के नाम दिल्ली और अलीगढ़ में संपत्ति है। जबकि अहमद के नाम दिल्ली और गया में फ्लैट है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग: 19 फरवरी 2026, गुरुवार का शुभ-अशुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Aaj Ka Panchang: आज के पावन दिवस पर ग्रहों और नक्षत्रों की चाल जीवन...

रामायण News: सुनील लहरी को दारा सिंह से मिला था अनमोल तोहफा, 35 साल बाद खोला राज!

Ramayan News: टीवी की दुनिया में कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो समय के...

एक बिल, ढेर सारे फायदे: Airtel Black का ₹699 प्लान, टीवी, वाई-फाई और कॉल्स का बेजोड़ कॉम्बो

Airtel Black: भारतीय दूरसंचार बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, और ग्राहकों को...

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: क्या सच में शादी कर रहे हैं विजय और रश्मिका, घर सजा दुल्हन की तरह!

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: बॉलीवुड की गलियारों में आजकल सबसे ज्यादा अगर कोई...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें