back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

आरा में शाहनवाज ने कहा, बिहार में टेक्सटाइल्स, जूता निर्माण, खिलौना, साइकिल, एलइडी उद्योग की संभावना, बनाएंगें लघु उद्योग और स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बिहार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

भोजपुर जिले के आरा स्थित रमना मैदान में चार दिवसीय नेशनल एमएसएमई एक्सपो-2022 का उद्घाटन बिहार सरकार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने की। इस अवसर पर बिहार विधानसभा परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह भी उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

आरा में नेशनल एमएसएमई एक्सपो-2022 का उद्घाटन करते हुए उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा किबिहार में उद्योग का माहौल बन गया है। बिहार की छवि बदल रही है। बिहार गुरु गोविंद सिंह, वीर कुंवर सिंह, महावीर की धरती है जिसने पूरी को राह दिखाई है। नालंदा जैसे प्राचीन विवि यहां की धरोहर है। बिहारी किसी से कम नही है किन्तु हमारी छवि को खलनायक की तरह दिखाई गई।

- Advertisement -

भोजपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज और जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार से शुरू हुए नेशनल एमएसएमई एक्सपो-2022 में दो दर्जन से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉल पर लघु एवं कुटीर उद्योग को शुरू करने की जानकारी जिले के युवकों को दी जा रही है। वित्तीय ऋण और सब्सिडी की जानकारी भी लोगों को दी जा रही है ताकि लोग खासकर युवा वर्ग स्वरोजगार की तरफ आगे बढ़ कर आत्मनिर्भर बन सकें।

मौके पर उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि लेकीन वास्तव में हम ऐसा नही हैं। बिहार ने देश और दुनिया को राह दिखाई है।बिहार में प्रतिभा की कमी नही है। बिहार उद्योग के सहारे आत्मनिर्भरत्ता का इतिहास रच रहा है।आज बिहार में स्वरोजगार की तरफ तेजी युवा वर्ग का झुकाव हुआ है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की बुनियाद रखी गई है। केंद्र और बिहार सरकार ने युवाओ को स्वरोजगार शुरू करने के लिए बड़े पैमाने पर राशि की व्यवस्था की है।

उद्योग मंत्री शाहनवाज ने कहा कि आरा में आयोजित नेशनल एमएसएमई एक्सपो-2022 स्वरोजगार की दिशा में युवाओं के लिए पथ प्रदर्शक का काम करेगा। उन्होंने कहा कि एमएसएमई का काम छोटा काम नही है10 लाख से 2 सौ करोड़ की योजनाएं इसमें शामिल हैं।भोजपुर में सबसे बड़े इथेनॉल की फैक्ट्री लग रही है।यहां4 लाख लीटर प्रति दिन का इथेनॉल का उत्पादन होगा।

अगर बिहारी तय कर ले कि बिहार से बाहर नही जाएंगे तो देश का उद्योग धंधा बन्द हो जाएगा।यह हमारी क्षमता है।कभी अटल जी के साथ बेहतर समन्वय के साथ काम करने वाले शाहनवाज अब नीतीश कुमार के नेतृत्व में उद्योग मंत्री के रूप में कार्य करके गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और उन्होंने कहा कि बिहार में उद्योग धंधों का जाल बिछाकर राज्य को समृद्धि की राह पर लाएंगे।

उन्होंने कहा कि उद्योग के क्षेत्र में बढ़िया परफॉर्मेंस दिखाएंगे। बिहार का विकास करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में टेक्सटाइल्स, जूता निर्माण, खिलौना उद्योग, साइकिल उद्योग, एलईडी उद्योग जैसे सैकड़ों उद्योग की अपार संभावनाएं हैं और इसे लगाकर स्वरोजगार को बढ़ाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पांच लाख लोगों को रोजगार सृजन की व्यवस्था बिहार के विभिन्न विभाग प्रति वर्ष करेंगे।यह सरकार का लक्ष्य है और सरकार इस दिशा में युध्दस्तर पर कार्य कर रही है।शाहनवाज ने कहा कि बिहार के नौजवानों को बिहार की धरती पर रोजगार मिलेगा।

नेशनल एमएसएमई एक्सपो 2022 के उद्घाटन के अवसर भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी, भोजपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज के महासचिव अदित्यविजय जैन, भाजपा नेता कौशल कुमार विद्यार्थी, भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कुमार गौतम सहित कई लोग कार्यक्रम में शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नव्या नवेली नंदा: ट्रोलर्स पर बरसीं अमिताभ की नातिन, बताया सोशल मीडिया पर पर्सनल चीजें क्यों नहीं करतीं शेयर!

Navya Naveli Nanda News: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की नातिन हमेशा से लाइमलाइट...

भारत में लॉन्च हुई नई Volkswagen Tayron: प्रीमियम सेगमेंट में क्या यह होगी गेम चेंजर?

Volkswagen Tayron: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम तीन-रो एसयूवी सेगमेंट में हलचल मचाने के...

ग्रामीण युवा और Artificial Intelligence: नए अवसरों का द्वार

Artificial Intelligence: देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अब युवाओं के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का...

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का संकट: Pat Cummins पर भड़के फैन ने लगाए गंभीर आरोप!

Pat Cummins: क्रिकेट प्रेमियों, क्या आप जानते हैं कि जब कोई टीम बड़े टूर्नामेंट...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें