back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 18, 2026
spot_img

लोकसभा उपचुनाव: भाजपा ने आजमगढ़ से निरहुआ और रामपुर से घनश्याम लोधी को बनाया उम्मीदवार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

खनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को लोकसभा के उपचुनाव को लेकर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। केंद्रीय चुनाव समिति ने आजमगढ़ से भोजपुरी फिल्म के अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और रामपुर से घनश्याम लोधी को बीजेपी का उम्मीदवार बनाया है।

- Advertisement -

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की ओर से उम्मीदवार के तौर पर दिनेश लाल यादव निरहुआ का नाम आते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। अपने नाम पर मुहर लगते ही निरहुआ ने दो सेटों में पर्चा खरीदा। टिकट फाइनल होने के बाद छह जून को दिनेश लाल यादव अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

- Advertisement -

पहले से प्रचार में जुटे थे ‘निरहुआ’
आजमगढ़ लोकसभा सीट के उपचुनाव में उम्मीदवार की घोषणा होने के पहले ही निरहुआ पार्टी के लिए प्रचार में जुट गए थे।

- Advertisement -

निरहुआ पहले भी लड़ चुके हैं चुनाव
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से 2019 के लोकसभा चुनाव में दिनेश लाल यादव ‘निरुहुआ’ भाजपा के उम्मीदवार थे, हालांकि सपा उम्मीदवार अखिलेश यादव से उन्हें चुनाव हारना पड़ा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुकाबले में वह 2 लाख 59 हजार 874 मतों से हार गए थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Mohammed Shami: घरेलू हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शमी को भेजा नोटिस, पत्नी हसीन जहां की याचिका पर मांगा जवाब

Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे मोहम्मद शमी के जीवन में एक बार...

रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा: ऐसे बरामद हुआ वारदात का हथियार!

Rohit Shetty News: बॉलीवुड के एक्शन किंग और मशहूर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के...

दरभंगा सॉफ्टवेयर आईटी पार्क: मिथिला में तकनीकी क्रांति का नया सवेरा

दरभंगा: आजादी के बाद मिथिला क्षेत्र की सबसे बड़ी तकनीकी क्रांति का प्रतीक, सॉफ्टवेयर...

मारुति ई-विटारा: भारतीय सड़कों पर धमाल मचाने को तैयार!

Maruti e-Vitara: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच, मारुति...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें