spot_img

Amarnath yatra Cloudburst: अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, 3 महिलाओं समेत 13 की मौत…यात्रा पर ब्रेक, मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका

spot_img
- Advertisement -

अमरनाथ गुफा के पास बादल (Amarnath yatra Cloudburst) फटा है। इससे 3 महिलाओं समेत 13 की मौत हो गई है। अन्य की जानकारी आनी अभी शेष है। इस बादल के फटकने के कारण यात्रा रोक दी गई है। वहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं।

- Advertisement -

पहाड़ों से तेज बहाव के साथ आए पानी से श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए करीब 25 टेंट और दो से तीन लंगर बह गए। बारिश से पूरे इलाके में तेजी से पानी भर गया। कई लोग इसकी चपेट में आ गए। कई श्रद्धालु लापता हैं और उनके तेज बहाव में बहने की आशंका है। पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के अनुसार, घटना करीब शाम पांच बजे की बताई जा रही है। अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा है। कई लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की खबर है। इसमें कई लोगों के हताहत होने की खबर है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं।

- Advertisement -

जिस समय बादल फटा, उस समय गुफा के पास 10 से 15 हजार श्रद्दालु मौजूद थे। इस घटना में 35 से 40 श्रद्धालुओं के अब भी फंसे होने की खबर है।

- Advertisement -

ITBP की ओर से बताया गया है कि भारी बारिश के बाद अमरनाथ गुफा के ऊपर से पानी काफी मात्रा में अचानक नीचे बह कर आया। इस दौरान लगभग 25 टेंट और 2 लंगर तबाह हो गए। अब बारिश रुक चुकी है और राहत बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तुरंत हेलीकॉप्टर भी रवाना किए गए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News मधुबनी में शुरू हुई राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता, दमखम दिखा रहीं बेटियां

Madhubani News: मधुबनी के वाट्सन उच्च विद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। करीब 150 खिलाड़ी इसमें ले रही हैं हिस्सा।

सुपौल में किराए के मकानों से मुक्त होंगे आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी स्कूलों में होगा संचालन

Supaul News: सुपौल के मरौना प्रखंड में किराए के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी सरकारी स्कूलों में शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गई है।

Darbhanga News: मकान का ताला काटकर 2 लाख के बिजली सामान की चोरी, उड़े होश

Darbhanga News: दरभंगा के बलभद्रपुर में नवनिर्मित मकान का ताला काटकर चोरों ने दो लाख रुपये के बिजली वायरिंग का सामान चुरा लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।

Darbhanga Crime दरभंगा में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुलिस अधिकारी बनकर राहगीर से सोने की चेन और अंगूठी ठगे

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर बाइक सवार बदमाशों ने एक राहगीर से सोने की चेन और अंगूठियां ठग लीं।