spot_img

ट्रक-हाईवा की आमने-सामने की भीषण टक्कर में 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत

spot_img
- Advertisement -

पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के कदवा गांव के पास शनिवार अहले सुबह ट्रक एवं हाईवा की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई। इसमें चार लोगों की जलकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक बंगाल का ट्रक सीमेंट लोड कर गोड्डा-धरमपुर होते हुए बंगाल जा रहा था तथा हाईवा गिट्टी लोड कर गोड्डा जा रहा था। इस बीच लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के धर्मपुर कदवा गांव के पास ट्रक व हाईवा में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी। टकराने के बाद वाहनों में आग लग गई।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक घने कोहरे के कारण पाकुड़  जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के धर्मपुर कदवा के समीप ट्रक व हाइवा में हुए आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी। टकराने के बाद दोनो गाड़ियां एक दूसरे में उलझ गयी और दोनो के ड्राइवर खलासी गाड़ी के केबिन में फंस गये। थोड़ी देर में ही दोनो गाड़ियों में आग लग गयी।

- Advertisement -

आग इतना फैल गयी कि दोनों वाहन में भीषण आग लग गयी। इस घटना में जहाँ दोनों वाहन जलकर पूरी तरह से राख हो गए। वहीं, दोनों के चालक व खलासी की जलने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को अब तक तीन ही लोगों का शव मिला है। शव की पहचान नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक बंगाल का ट्रक सीमेंट लोड कर गोड्डा-धरमपुर होते हुए बंगाल की ओर जा रहा था। जबकि गोड्डा का हाइवा गिट्टी लोग कर लिट्टीपाड़ा की ओर से गोड्डा की ओर जा रहा था। घना कोहरा होने के कारण आगे कुछ भी देख पाना संभव नहीं हो रहा था।

आशंका जताई जा रहा है कि घने कोहरे के कारण दोनों वाहन के चालक को आगे कुछ भी समझ नहीं आया होगा और दोनों के बीच भीषण टक्कर हो गयी। इधर घटना की जानकारी मिलते ही लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी अभिषेक राय सदल बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिये। थाना प्रभारी की सूचना पर मौके पर पहुंचे अग्निशमन वाहन ने आग को घंटो मेहनत के बाद बुझाया। पुलिस वाहन के मालिक से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

घटना में दोनों के चालक व खलासी की जलने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को अब तक तीन ही लोगों का शव मिले हैं। शवों की पहचान नहीं हो पायी है। आशंका जताई जा रही है कि घने कोहरे के कारण यह घटना घटी। लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी अभिषेक राय ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। पुलिस वाहनों के मालिकों से संपर्क कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis