back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 23, 2026
spot_img

सोया ही रह गया पूरा परिवार…उजड़ गया पूरा परिवार… मकान ढहने से एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदा दबकर मौत

spot_img
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर है जहां कांकेर जिले के पखांजूर में मकान ढहने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। जिले में पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवार ढह गई, जिससे माता पिता और तीन बेटियों की असमय मौत हो गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, हादसे में एक कपल और उनके तीन बच्चों की मौत हो गई। कांकेर जिले में पिछले दो दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। इसके बाद सोमवार को घर की एक दीवार गिर गई। बताया जा रहा है कि पाखनजोर इलाके के इरपानार गांव में स्थित एक घर की दीवार गिरने से यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

- Advertisement -

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार कांकेर जिले अंतर्गत पखांजूर क्षेत्र के परलकोट के पीव्ही 110 गांव में बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवार ढह गई। जिसमें पूरा परिवार खत्म हो गया। उस समय पूरा परिवार सो रहा था। माता- पिता और तीन बेटियों की असमय मौत हो गई।सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके के लिए रवाना हो चुका है। लेकिन बारिश के कारण नदी नाले उफान पर होने के चलते पुलिस को घटना स्थल पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Corruption: बिहार में 200 भ्रष्ट अधिकारियों की 'डिजिटल फाइल' तैयार, SP समेत 10 अफसरों की टीम करेगी स्पीडी ट्रायल

अधिकारियों ने बताया है कि सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिसकर्मियों की एक टीम को अलर्ट किया गया। यह टीम नाव के सहारे गांव में पहुंची। दरअसल इलाके में भारी बारिश की वजह से नाले उफान पर हैं। यहां हर तरफ बाढ़ की स्थिति है। जिसकी वजह से प्रशासन की टीम को नाव के सहारे गांव में पहुंचने की कोशिश कर रही है। स्वतंत्रता दिवस के दिन अहले सुबह परिवार के 5 सदस्यों की मौत की वजह से गांव में मातम पसर गया है।

बताया जा रहा है कि अत्यधिक बारिश की वजह से गांव का सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया है। यह नक्सली इलाका भी बताया जा रहा है। पुलिस को जानकारी मिली है कि परिवार सोमवार तड़के जब अपने मिट्टी के घर में सो रहा था, तभी उसकी दीवार ढह गई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारी के मुताबिक, पुलिस को जब हादसे की जानकारी मिली, तब नाव के जरिये जिला प्रशासन और पुलिस के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

कांकेर जिले में पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते नदी नाले उफान पर हैं. कई गांव का संपर्क ब्लॉक और जिला मुख्यालय से कट गया है। लगातार बारिश होने के चलते पखांजूर थाना क्षेत्र अंतर्गत यह बड़ी घटना सामने आ रही है।

भू अभिलेख शाखा के अनुसार चालू मानसून के दौरान कांकेर जिले में 1 जून से अब तक 997.4 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई है। बीती रात से जिले के सभी तहसीलों में भारी बारिश हो रही है। सबसे ज्यादा बारिश पखांजूर तहसील में 71.3 मिली मीटर और सबसे कम बारिश 11.3 मिली मीटर चारामा तहसील में दर्ज की गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

चैत्र नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का महत्व और पाठ विधि

Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा की आराधना का विशेष...

लॉन्ग-टर्म कॉम्प्रिहेंसिव Car Insurance: आपकी गाड़ी के लिए बेजोड़ सुरक्षा

Car Insurance: क्या आप अपनी नई चमचमाती गाड़ी या अपनी भरोसेमंद पुरानी कार के...

Muzaffarpur News: झूले के मामूली विवाद में खूनी संघर्ष, दो ग्रुप में चले लाठी -डंडे- पत्थरबाजी, महिला- बच्चे जख्मी

Muzaffarpur News: जीवन की छोटी-मोटी रारें अक्सर बड़े विवादों का रूप ले लेती हैं,...

Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि में मंत्र जाप से पाएं असीम कृपा और सफलता

Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व का आध्यात्मिक महत्व अपरंपार है। यह नौ...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें