back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 19, 2026
spot_img

स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड का खुलासा, लूट के जेवरात, 3 मोबाइल, बाइक समेत Darbhanga, समस्तीपुर और बेगूसराय के 4 अपराधी गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय पुलिस ने स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड का बड़ा खुलासा किया है। लूट के सामानों समेत Darbhanga, समस्तीपुर और बेगूसराय के चार अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में 11 अप्रैल को घर लौट रहे कपड़ा एवं स्वर्ण व्यवसायी के साथ हुए लूटकांड का खुलासा करते हुए घटना में शामिल चार अपराधियों को लूटे गए आभूषण एवं मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दो अपराधी समस्तीपुर जिला, एक दरभंगा जिला एवं एक बेगूसराय जिला के रहने वाले हैं।

- Advertisement -

विशेष टीम की ओर से लगातार सूचना संकलन, तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए घटना में शामिल समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र स्थित पतेलिया दियानतपुर निवासी कुंदन कुमार सहनी एवं पतेलिया निवासी रंजीत ठाकुर, दरभंगा जिला के सदर थाना क्षेत्र स्थित छपकी परड़ी निवासी अजय कुमार उर्फ डायमंड तथा बेगूसराय के तेयाय ओपी क्षेत्र स्थित अतरुआ निवासी मो. इरफान को गिरफ्तार किया।

- Advertisement -

इन लोगों के पास से लूटा गया चांदी का 228 ग्राम हसूली, तीन मोबाइल एवं लूटा गया अपाची मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। कुंदन कुमार एवं अजय कुमार उर्फ डायमंड पर पूर्व से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। शेष मामलों का पता लगाए जाने के साथ गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने के लिए पूछताछ किया जा रहा है।

एसपी योगेन्द्र कुमार ने मंगलवार को बताया कि छौड़ाही बाजार स्थित आभूषण एवं कपड़ा दूकान बंदकर मोटरसाईकिल से घर लौटने के दौरान दौलतपुर-चलकी रोड में तीन मोटरसाइकिल पर सवार सात अपराधियों ने मो. आसिफ को गोली मारकर जेवरात, ढ़ाई लाख रूपया तथा अपाची मोटरसाइकिल लूट लिया।

घटना की सूचना मिलते ही कांड का उद्भेदन एवं इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए मंझौल डीएसपी सत्येन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें खोदावंदपुर थानाध्यक्ष सुदीन राम, तेयाय ओपी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, चेरिया बरियारपुर थानाध्यक्ष अमर कुमार, छौड़ाही ओपी अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार एवं जिला आसूचना इकाई को शामिल किया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

चैत्र नवरात्रि 2026: मां दुर्गा के प्रेरणादायक कोट्स से पाएं जीवन में नई ऊर्जा

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व आत्मशुद्धि और शक्ति उपासना का महापर्व...

निवेशकों की नज़र में: मणिपाल हॉस्पिटल्स का ऐतिहासिक IPO

IPO: मणिपाल हॉस्पिटल्स, भारत के सबसे बड़े अस्पताल नेटवर्कों में से एक, अपने बहुप्रतीक्षित...

Hindu Nav Varsh 2026: 19 मार्च 2026 को पर्वों का अद्भुत संगम और दुर्लभ ग्रह योग

Hindu Nav Varsh 2026: चैत्र माह के पवित्र आगमन के साथ ही विक्रम संवत...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें