back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 19, 2026
spot_img

बिहार: नाबालिग से दुष्कर्म कर DSP कमलाकांत प्रसाद फरार, गया पुलिस ने रखा 5 हजार का ईनाम

spot_img
- Advertisement -

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार और निलंबित गया के तत्कालीन मुख्यालय डीएसपी कमलाकांत प्रसाद (Absconding Minor Molestation Case accused Gaya DSP) पर गया पुलिस ने इनाम घोषित किया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार और निलंबित गया के तत्कालीन मुख्यालय डीएसपी कमलाकांत प्रसाद पर  गया पुलिस ने इनाम तय कर दिया है। इनाम पकड़ने वाले व्यक्ति को दी जाएगी। वरीय पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने बताया कि गया के तत्कालिक डीएसपी मुख्यालय कमलाकांत प्रसाद पर दुष्कर्म का आरोप है और फरार है। उनकी गिरफ्तारी के लिए गया पुलिस लगातार हर स्तर पर प्रयास कर रही है।

- Advertisement -

कमलाकांत को पकड़ने वाले को यह इनाम मिलेगा। डीएसपी कमलाकांत के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज है। यह घटना तब हुई थी, जब कमलाकांत गया में मुख्यालय डीएसपी के रूप में पोस्टेड थे। इसी दौरान इस तरह की घटना की थी। इस तरह की घटना सामने आने के बाद बीते साल ही आरोपी डीएसपी के खिलाफ गया के महिला थाना में नाबालिक से दुष्कर्म करने के मामले का कांड अंकित किया गया था।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, गया में मुख्यालय डीएसपी रहने के दौरान कमलाकांत प्रसाद ने सरकारी क्वार्टर में नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना की थी। हालांकि उनके प्रभाव के कारण यह मामला काफी समय तक दबा रहा। बाद में जब इस मामले को लेकर मुद्दा गरम होने लगा तो पुलिस मुख्यालय के हस्तक्षेप से गया के महिला थाना में इस मामले का कांड दर्ज किया गया और तब से कार्रवाई चल रही है। इस मामले की जांच सीआईडी कमजोर वर्ग द्वारा भी की गई।

सरकारी सेवक अधिनियम के तहत फरार घोषित
बताया जा रहा है कि बीते माह डीएसपी को सरकारी सेवक अधिनियम के तहत फरार मानते हुए सिविल लाइन थाना में सीआईडी के इंस्पेक्टर द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसके बाद भी वह फरार चल रहे थे। न्यायालय के आदेश पर उन पर इनाम घोषित किया गया है।

महिला थाना में दर्ज हुआ था मामला, सीआईडी की मदद से चली जांच
कांंड अंकित करने के बाद इसकी जांच सीआईडी के मदद से की गई। घटना में डीएसपी के खिलाफ कई तरह के सबूत मिले। इस बीच आरोपी डीएसपी कमलाकांत फरार चल रहे हैं। जिसे लेकर उन पर 5000 का इनाम रखा गया है। एक साल बाद इनाम की राशि में बढ़ोतरी की जाएगी। इसके लिए पटना पुलिस मुख्यालय को लिखा जाएगा।

गिरफ्तारी का चल रहा है पूरा प्रयास-एसएसपी हरप्रीत कौर
इस संबंध में गया की एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि गया के तत्कालीन डीएसपी मुख्यालय कमलाकांत प्रसाद पर दुष्कर्म का आरोप है और फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए गया पुलिस पूरा प्रयास कर रही. डीएसपी के खिलाफ 5000 का इनाम घोषित किया गया है। मामले में कार्रवाई चल रही है।

एक साल बाद बढ़ जाएगी इनाम की राशि

बीते माह डीएसपी को सरकारी सेवक अधिनियम के तहत फरार मानते हुए सिविल लाइन थाना में सीआईडी के इंस्पेक्टर हरेंद्र कुमार के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसके बाद भी वह फरार चल रहे थे। न्यायालय के आदेश पर उन पर इनाम घोषित किया गया है। एसएसपी ने बताया कि फरार और निलंबित डीएसपी मुख्यालय पर 5000 रुपए का इनाम रखा गया है जो भी व्यक्ति या पुलिस पदाधिकारी इनको पकड़ने में सहयोग करेंगे उन्हें इनाम की राशि दी जाएगी। एक साल तक यह इनाम उन पर रहेगा। उसके बाद इनाम की राशि बढ़ाने के लिए पुलिस मुख्यालय को भेजा जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Dhurandhar: The Revenge News: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने मचाया धमाल, पढ़ें पूरा रिव्यू और जानें क्यों है यह ‘मस्ट वॉच’ फिल्म!

Dhurandhar: The Revenge: सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज'...

रामायण फिल्म: सुग्रीव के किरदार में इस एक्टर की हुई धमाकेदार एंट्री, जानिए पूरी स्टारकास्ट!

Ramayana Film: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण'...

Bihar Police News: पुलिस पर बढ़ते हमलों पर HEADQUTER सख्त, अब बदले नियम, छापेमारी से पहले SHO को देनी होगी SDPO को सूचना!

Bihar Police News: पुलिस महकमे पर लगातार बढ़ते हमलों ने एक बार फिर सुरक्षा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें