back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 21, 2026
spot_img

बेटी हो तो… पटना की ग्रेजुएट चाय वाली, फर्राटे अंग्रेजी और हिंदी के तड़के के साथ पिलाती है कई फ्लेवर वाली चाय

spot_img
- Advertisement -

टना में एक चाय वाली है। यह खुद एक मिसाल है। इन दिनों वह पटना वीमेंस कॉलेज के बाहर ठेला लगाकर चाय बेच रही है। उसके चाय के कई फ्लेवर है। पान और चाकलेट के साथ गुल्लक में चाय लोगों को खूब भा रहे। वह पटना आई थी बैंक की तैयारी करने मगर दो से तीन बार असफल होने के बाद वह बिना मां-बाप को बताए चाय का ठेला लगाकर आज युवाओं की रॉल मॉडल बन चुकी है। वहीं, पिछले दो दिनों से वह ठेला लगाकर चाय बेच रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Danapur Bridge Collapse: दानापुर में भरभरा कर गिरी पुलिया की दीवार, गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

मूलत पूर्णिया की रहने वाली इस 24 साल की लड़की में अजब का उत्साह और विश्वास है। वह कहती है, इस चाय के लिए वह शादी तक नहीं करेगी। इसे वह उस मुकाम पर ले जाएगी जहां से पीछे मुड़कर देखना संभव नहीं होगा।

- Advertisement -

वह आत्मनिर्भर बन चुकी है। पूरे तेवर के साथ पूर्णिया की ग्रेजुएट लड़की प्रियंका गुप्ता फर्राटेदार अंग्रेजी के साथ हिन्दी का तड़का लगाकर राजधानी पटना के बेली रोड पर स्थित वीमेंस कॉलेज के सामने चाय बेच रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Nitish Kumar Resignation: नीतीश के रेजिग्नेशन का काउंटडाउन, 30 मार्च का 'क्लू' या 9 अप्रैल का रहस्य ! क्या है असली तारीख?

प्रियंका ने बताया कि उसने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है। प्रियंका ने बताया कि अभी ये शुरुआत है। आगे अभी इसी में बहुत कुछ करना है।

उसने कहा कि पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा देती रही लेकिन सफलता नहीं मिली। नौकरी भी नहीं मिल रही थी। इसलिए स्टार्टअप शुरू किया। एक हफ्ते से दुकान चला रही हूं। प्रियंका ने अपने प्लान के बारे में बताया और कहा कि एक साल के अंदर वह पटना में तीन-चार और दुकान खोलना चाहती है।

कंपनी खोलकर उसका रजिस्ट्रेशन कराना है। प्रियंका ने कहा कि इसके बाद पूरे देश भर में आउटलेट खोलना है। उसने कहा कि पूरे देश में चाय की दुकान खोलूंगी। पढ़ाई के बाद चाय बनाने के इस काम ने प्रियंका को सुर्खियों में ला दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

एंड्रॉयड मैलवेयर: ‘पर्सीअस’ का खतरा, Google, Samsung, Xiaomi के नोट्स ऐप्स निशाने पर

Android Malware: डिजिटल दुनिया में डेटा सुरक्षा एक हमेशा बनी रहने वाली चुनौती है,...

चैत्र विनायक चतुर्थी 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि का संपूर्ण ज्ञान

Chaitra Vinayak Chaturthi 2026: हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की...

Darbhanga में Pandit Deendayal Upadhyay प्रशिक्षण महाभियान का शंखनाद, जानिए कैसे कार्यकर्ताओं को मिलेगी वैचारिक धार

Pandit Deendayal Upadhyay: सियासत की बिसात पर हर प्यादा वजीर बनने का ख्वाब देखता...

नई महिंद्रा थार फेसलिफ्ट: डिज़ाइन, फीचर्स और दमदार इंजन का नया संगम

Mahindra Thar: भारतीय एसयूवी बाजार में अपनी धाक जमाने वाली महिंद्रा थार अब एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें