back to top
1 अक्टूबर, 2024
spot_img

झारखंड : डैम में मछली मारने उतरे चार युवकों की डूबने से मौत

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

गढ़वा। बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच के बभनी नयाखाड डैम में मछली मारने उतरे चार युवकों की डूबने से मौत हो गई।

 

मृतकों में बबलू उरांव (25), अनिल उरांव (25), अमरेश उरांव (17) और नागेंद्र उरांव (22) हैं। घटना गुरुवार देर की रात की है। मछली मारने गए सभी युवक नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड पांच के नयाखाड़ गांव निवासी हैं।

बताया जाता है कि नौ युवक मछली पकड़ने के लिए डैम गए थे। इसमें बबलू, अनिल, अमरेश और नागेंद्र डैम में पानी निकासी वाले फाटक के पास जाल लगाने के लिए घुसे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना के करीब तीन घंटे बाद डैम का फाटक खुलवाया गया तो चारों शव नहर में बह गए। यहां से चारों शव को बाहर निकाला गया।

काफी देर होने के बाद चारों के बाहर नहींं निकलने पर उनके बाकी साथियों ने उन्हें आवाज लगाई। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद युवकों ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद डैम पर आसपास के सटे गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। करीब तीन घंटे बाद चारों युवकों का शव बाहर निकाल लिया गया। बंशीधर नगर थाना पुलिस ने चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया।

जरूर पढ़ें

24 घंटे के अंदर Darbhanga Police का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, खंगाला जा रहा Criminal Record

प्रभाष रंजन, दरभंगा | दरभंगा पुलिस ने बहादुरपुर थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी...

Patna Zoo का New Look Unlocked! रंगीन गेट, फूलों की सजावट और आकर्षक झरने ने जीता पर्यटकों का दिल

पटना। पटना का संजय गांधी जैविक उद्यान (Patna Zoo) अब केवल जानवरों को देखने...

Darbhanga में RAF की ‘चेतावनी ‘ दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाई तो खैर नहीं, अल्फा 114 ए टीम ने लिया पंडालों...

दरभंगा | दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के...

Darbhanga में भक्तों की सेवा में लगे स्वास्थ्यकर्मी की बाइक — उड़न छू, जालेश्वरी मंदिर परिसर से गायब हुई ‘बुलेट’

जाले, दरभंगा | जालेश्वरी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें