मई,18,2024
spot_img

Acid Attack on Wife: क्रूर पति बना हैवान, पत्नी पर एसिड से किया अटैक, तीन की हालत गंभीर

spot_img
spot_img
spot_img

सुपौल जिले में पिपरा थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार में बीती रात आपसी विवाद में पति ने पत्नी पर एसिड से हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव में आए दो अन्य भी घायल हो गए। घायलों में दो महिला सहित एक किशोर शामिल है।

घटना के बाद तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा में भर्ती कराया गया। लेकिन स्थिति नाजुक होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया गया है। घायलों में मोनू कुमार, नीलू देवी और भुलन देवी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक पिपरा निवासी श्रवण डेे और संजय डे दो भाई हैं। देर शाम श्रवण डे अपनी पत्नी के साथ अपने भाई संजय डे के तेतराही स्थित घर पर घूमने गया। जहां संजय की पत्नी नीलू देवी दोनों के लिए चाय बनाने किचेन चली गई। आरोप है कि इसी बीच श्रवण डे ने अपनी पत्नी भुलन देवी पर एसिड छिड़क दिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Supaul News| निर्मली की मिट्टी में घंस गईं दो जिंदगी, माटी बनीं काल, किनारे खड़ी दो महिलाएं दबीं, निकलीं Tilyuga River किनारे दो लाशें

बताया जाता है कि घरेलू कलह में इस वीभत्‍स घटना को अंजाम दिया गया।  पति पर ही पत्‍नी पर एसिड अटैक करने का आरोप लगा है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है। स्‍थानीय पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही है। बता दें कि तेजाब हमले में दोषी पाए जाने पर कठोर सजा का प्रावधान है। फिलहाल पीड़िता की हालत गंभीर है. हालत में सुधार होने की स्थिति में उनका बयान लिया जाएगा।

इस दौरान, शोर शराबा के बाद बचाव में आए संजय की पत्नी नीलू देवी और उसके पुत्र मोनू को भी एसिड का छिटा पड़ गया जिससे वे दोनों भी घायल हो गए। जिसके बाद तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें:  Purnia News| Bihar News| CSP संचालक को 4 अपराधियों ने घेरा, 5 लाख लूटे, सीने में उतार दी 15 गोलियां, मौत पर बवाल

घटना की जानकारी मिलते ही पिपरा पुलिस अस्पताल पहुंच घटना का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है। जानकारी मिली है की तीनो घायलों में भुलन देवी की हालत नाजुक है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें