back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

मालदीव की राजधानी माले में भीषण आग लगने से 9 भारतीयों समेत 10 की मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मालदीव (Maldives) की राजधानी माले (Male) में विदेशी कामगारों के तंग आवासों में आग (Fire) लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आग में 9 भारतीयों (Indians) की कथित तौर पर मौत हो गई।

- Advertisement -

बताया जाता है कि मालदीव (Maldives) की राजधानी माले (Male) में भीषण आग लगने से एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में भारतीयों सहित कम से कम दस लोगों की मौत हो गई। इसकी जानकारी स्थानीय समाचार आउटलेट ने गुरुवार को दी। यह घटना एक कार रिपेयरिंग गैरेज में हुई जिसके चलते लोगों को अस्थायी आश्रयों में निकालना पड़ा। आग में फंसे अतिरिक्त पीड़ितों की तलाश और बचाव अभियान जारी है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

यह बड़ी दुर्घटना राजधानी में इस्कंदर और कोरुकेंडी रोड के जंक्शन पर स्थित एक कार रिपेयरिंग गैरेज के अंदर हुई। आग लगने की सूचना अधिकारियों को दोपहर 12:30 बजे दी गई, और साढ़े चार बजे आग पर काबू पा लिया गया।

 

जानकारी के मुताबिक आग ग्राउंड-फ्लोर में स्थित वाहन मरम्मत गैरेज से लगी। अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने दस शवों के बरामद होने की जानकारी दी। आग बुझाने में काफी परेशानी हुई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आग में नष्ट हुई एक इमारत की ऊपरी मंजिल से 10 शव बरामद किए गए हैं। वहीं, मालदीव में भारतीय दूतावास ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।PC: APमालदीव की राजधानी माले की एक इमारत में भीषण आग लग गयी है। इस हादसे में नौ भारतीयों समेत दस लोगों की मौत हो गयी है। दसवां मृतक बांग्लादेशी बताया गया है। हादसे में कई लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक मालदीव की राजधानी माले की एक बहुमंजिला इमारत के भूतल स्थित कार गैराज में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गयी। आनन-फानन अग्निशमन विभाग ने फायर ब्रिगेड की गाड़ियां वहां भेजीं, किन्तु तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग बुझाने में चार घंटे से अधिक समय लग गया।

 

आग के कारण मची अफरातफरी में भगदड़ का माहौल बन गया। अग्निकांड का शिकार हुई इमारत की ऊपरी मंजिल पर दस शव मिले हैं। ये लोग आग लगने के बाद इमारत से बाहर निकल ही नहीं पाए और जल कर उनकी मौत हो गयी। मृत मिले दस लोगों में से नौ भारतीय हैं। एक अन्य मृत व्यक्ति बांग्लादेश का नागरिक है। भारी संख्या में घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें से कई गंभीर हैं। इस कारण मृतकों की संख्या अभी बढ़ने की उम्मीद जताई गयी है।

घटना में अधिसंख्य भारतीयों के मारे जाने की जानकारी के बाद मालदीव स्थित भारतीय उच्चायोग सक्रिय हो गया है। मालदीव में भारतीय उच्चायोग ने माले में आग लगने की इस घटना पर शोक जताया है। उच्चायोग ने ट्वीट कर कहा है कि उसके अधिकारी इस घटना को लेकर मालदीव सरकार के संपर्क में बने हुए हैं।

 

उच्चायोग ने किसी भी प्रकार की मदद के लिए दो फोन नंबर भी जारी किये हैं। मालदीव सरकार के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की मदद के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। मालदीव के नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने ट्ववीट कर बताया कि माले में लगी आग के प्रभावितों के लिए एक स्टेडियम में राहत एवं बचाव केंद्र बनाया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सहायक स्टाफ नर्स पदों पर बंपर Staff Nurse Recruitment: 390 रिक्तियां घोषित, जल्द करें आवेदन!

Staff Nurse Recruitment: देश के विभिन्न सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में करियर बनाने...

Darbhanga AIIMS: दरभंगा AIIMS निर्माण में आएगी अब तूफानी तेजी? DM ने दिए ऐसे निर्देश कि सब हो गए अलर्ट! पढ़िए… ‘सुपर-स्पेशलिटी’ सूर्योदय अब...

Darbhanga AIIMS: दरभंगा की जमीन पर स्वास्थ्य का 'सुपर-स्पेशलिटी' सूर्योदय अब ज्यादा दूर नहीं,...

2026 में आ रही हैं धमाकेदार Mahindra SUV, थार से लेकर इलेक्ट्रिक गाड़ियां तक!

Mahindra SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी दमदार पहचान रखने वाली महिंद्रा एंड महिंद्रा...

T20 World Cup भारत -पाक T20 वर्ल्ड कप महामुकाबले से पहले, सलमान आगा ने खोला हैंडशेक विवाद का राज!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, दिल थाम कर बैठिए! वो लम्हा आ गया है...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें