back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 15, 2026
spot_img

जहरीला हलवा खाने से बीस बच्चों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

spot_img
- Advertisement -

गहा पुलिस जिला के भैरोगंज थाना अंतर्गत खेसरिया टोला में एक फेरीवाला से हलवा खरीदकर खाने के बाद बीस बच्चों को डायरिया से हालत खराब हो गयी है। हालत बिगड़ने के बाद बच्चों के परिजनों ने बगहा के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करायी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मुताबिक फेरीवाला रविंद्र चौधरी प्रतिदिन की भांति मंगलवार की सुबह हलवा बनाकर अपने दुकान पर रख दिया। प्रत्येक दिन की भांति बच्चे हलवा खरीदकर खाकर खेलने में लग गये, तभी कुछ बच्चों को उल्टियां होने लगी।फिर देखते ही देखते और बच्चों में भी उल्टियां शुरू हो गई, जिसमें फेरीवाला दुकानदार रविंद्र का पोता भी शामिल है।

- Advertisement -

उल्टी होनेवालें बच्चों में किरण कुमारी दो साल पिता प्रेम कुमार, संजना चार साल, पिता झुन्नू पटेल, सुहानी कुमारी छह साल पिता झुंना पटेल, निशा आठ साल पिता छोटक साह, सागनी कुमारी तीन साल पिता ओम प्रकाश राय, नेहा 13 साल पिता अमरेश साह, रूपेश तीन साल पिता रामपुकार शर्मा, रोहन शर्मा चार साल पिता, रामपुकार शर्मा, इरफान बैठा छह साल पिता सलाउद्दीन बैठा अरविंद कुमार एक साल पिता रमजान शर्मा, कुंदन कुमार चार साल पिता रमजान शर्मा, निरंजन दस साल पिता हीरा लाल चौधरी आदि का नाम शामिल है।

- Advertisement -

उक्त सन्दर्भ में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डाक्टर अशोक कुमार तिवारी ने कहा है कि बीमार बच्चों के लक्षण से फूड प्वाइजनिंग का मामला है। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Akshay Kumar News: पैपराजी कल्चर पर Akshay Kumar का बेबाक बयान, कहा- ‘फोटो लेने से घर चलता है तो क्या बुराई!’

Akshay Kumar News: बॉलीवुड के 'खिलाड़ी कुमार' अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने...

Kia Sonet और Seltos पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट: मार्च 2026 में बचाएं ₹50,000 तक!

क्या आप इस महीने एक नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं और शानदार...

प्रदोष व्रत कथा: शिव कृपा पाने का अद्भुत महात्म्य

Pradosh Vrat Katha: भारतीय संस्कृति में व्रतों और त्योहारों का विशेष महत्व है, और...

T20 World Cup में भारत का ‘चैंपियन DNA’, पाकिस्तान की ‘शर्मनाक हार’ पर राशिद लतीफ का बड़ा बयान

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों! एक ऐसी खबर जिसने पाकिस्तानी क्रिकेट गलियारों में तूफान...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें