back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 12, 2026
spot_img

शादी करवाने की बात कहकर प्रेमी को बुलवाया और कर दी पीट-पीटकर हत्या, अब प्रेमिका ने खाई है यह कसम

spot_img
- Advertisement -

ररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र में प्रेमिका से मिलाने और शादी करवाने की बात कहकर प्रेमी को बुलाया गया और फिर इस कदर पिटाई की गई कि प्रेमी की मौत हो गयी। अब प्रेमिका ने भी जो कसम खाई है वह बहुत कुछ इस प्रेम कहानी में कहता है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, रानीगंज के बरहुआ गांव की रहने वाली प्रेमिका ने बताया कि भरगामा के जयनगर के रहने वाले उनके बहनोई पवन यादव ने बीती रात 2 बजे अपनी साली से फोन करवा कर रहड़ीया बधुआ के रहने वाले 22 वर्षीय छोटू यादव को बुलवाया।

- Advertisement -

लड़की के बहनोई ने युवक से शादी के लिए साली से फोन करवाया। प्रेमिका आरती कुमारी ने बताया कि वह छोटू यादव से दो साल से प्रेम कर रही थी। हालांकि प्यार का यह सिलसिला केवल मोबाइल फोन पर ही था और छोटू से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई थी। लेकिन दोनों ने वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए प्रण ले रखा था।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि उनके बहनोई पूर्व में भी उन्हें धमकी दिया था कि उस लड़के से शादी करने पर वह दोनों को गोली मार देंगे। बीती रात विश्वास में लेकर छोटू को फोन करके बुलाया गया और फिर दोनों के साथ भाई, भाभी और बहनोई सहित भाभी के परिजन बुरी तरह से मारपीट की। युवती ने बताया कि दोनों को अलग-अलग कमरे में बंद कर दिया गया था और उनके घर वाले कमरे में बंद कर छोटू की बुरी तरह से पिटाई की, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की के दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी की मौत के बाद प्रेमिका बदहवास है और अपने प्रेमी के हत्यारे को सजा दिलवाने के लिए कमर कस ली है।

अररिया सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि हंगामे की सूचना के बाद रानीगंज थाना पुलिस के साथ वह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजवा दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नई Maruti Suzuki Dzire या Honda Amaze: कौन सी सेडान आपके लिए बेहतर?

Maruti Suzuki Dzire: अगर आप एक नई सेडान खरीदने का मन बना रहे हैं,...

Monalisa Wedding: महाकुंभ गर्ल मोनालिसा ने गुपचुप रचाई शादी, जानिए कौन हैं फरमान खान और क्या है उनकी फिल्मी लव स्टोरी!

Monalisa Wedding News: महाकुंभ 2025 से अपनी नीली आँखों के जादू से रातों-रात इंटरनेट...

UPSC Result 2025: फर्जी दावों से कैसे बचें? जानें पूरी सच्चाई

UPSC Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम हर...

Monalisa News: महाकुंभ गर्ल मोनालिसा की शादी पर हंगामा, क्या है पूरी सच्चाई?

Monalisa News: महाकुंभ गर्ल मोनालिसा ने परिवार के खिलाफ जाकर मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें