spot_img

वह नाबालिग थी, फंस गई प्रेम जाल में, प्रेमी को लगा वह दे रही धोखा, कर दी प्रेमिका की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र के डेला टोली में शनिवार की रात एक नाबालिग की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार प्रेमी ने ही प्रेमिका की हत्या कर दी है।

- Advertisement -

ओपी प्रभारी चिंटू कुमार ने रविवार को बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला है। लड़का को लग रहा था कि लड़की धोखा दे रही है। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ। युवक ने टांगी से अपने ही घर में नाबालिग पर वार किया जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

- Advertisement -

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित प्रशांत तिर्की को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त टांगी को भी बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि नाबालिग पंडरा के राधा नगर में रहती थी। वह मूल रूप से गुमला की रहने वाली है। अब तक नाबालिग के परिजन सामने नहीं आए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: अगले कुछ घंटों के लिए Power Cut, जानिए कब और कहां प्रभावित होगी बिजली?

Jale Power Cut: अगर आप जाले या उसके आसपास के इलाकों में रहते हैं...

समस्तीपुर मंडल का कमाल: रेलवे के मैकेनिकल विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में हासिल कीं रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धियां

समस्तीपुर मंडल: अगर आपको लगता है कि सिर्फ ट्रेन चलाना ही बड़ी बात है,...

Darbhanga News: बाइक चोरी गली -गली, आतंक की एक रात और तीन गांवों से गायब हुईं 3 गाड़ियां

बाइक चोरी: जाले थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ एक बार फिर ऊपर चढ़ता...