back to top
1 मई, 2024
spot_img

MP Bus Accident: मध्य प्रदेश के खलघाट पुल से नर्मदा नदी में गिरी बस, 13 लोगों की मौत

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

Advertisement
Advertisement

ध्य प्रदेश के धार और खरगोन जिले के सीमा पर स्थित खलघाट में महाराष्ट्र रोजवेज की एक बस सोमवार सुबह करीब 10 बजे पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नर्मदा नदी में जा गिरी। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी राहत बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है।

जय बाबा केदार..!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deshaj Times (@tdeshaj)

जानकारी के अनुसार,धार में बड़े हादसे में 13 की मौत हो गई जबकि 15 को बचा लिया गया है। मध्य प्रदेश सरकार ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। बस महाराष्ट्र की थी। बस पर से चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस नदी में जा गिरी।

धार जिले के खलघाट पुल जो कि पुराना पुल बताया जा रहा है उस पर से यात्री बस नर्मदा नदी में गिर गई है। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने  मृतक के परिजनों को 10-10 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के लगातार संपर्क में वो हैं। यही नहीं  महाराष्ट्र से एक प्रतिनिधि को मौके पर भेजा गया है।

रेस्क्यू दल ने उनके शव बरामद कर लिये हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

राज्य के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि बस में 13 से 14 लोग ही सवार थे और किसी को भी बचाया नहीं जा सका। उन्होंने ट्वीट में कहा कि खलघाट हादसे में प्रत्यक्षदर्शियों से मिली प्रारंभिक जानकारी के आधार पर कुछ भ्रम की स्थिति बन गई थी, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक बस में सवार 13 लोग की हादसे में मृत्यु हुई है। घटनास्थल पर अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इससे पहले गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने दावा किया था कि 15 यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मदद की घोषणा
मुख्यमंत्री शिवराज ने बताया कि खलघाट में हुई भीषण बस दुर्घटना में शोकाकुल परिजनों के साथ मैं और पूरी सरकार साथ खड़ी है। मृतकों के परिवारजनों को मध्यप्रदेश शासन की ओर से 4-4 लाख रुपये की राहत राशि प्रदान की जायेगी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे से की फोन पर चर्चा
शिवराज चौहान ने एक अन्य ट्वीट में बताया कि इंदौर से पुणे जा रही बस के धार में हुई दुखद दुर्घटना के संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से फोन पर चर्चा कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया। महाराष्ट्र के यात्रियों के शवों को ससम्मान वहां भेजने की व्यवस्था करने के संबंध में भी जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने जताया दु:ख
मुख्यमंत्री शिवराज ने घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया कि धार जिले के खलघाट में बस के नर्मदा नदी में गिरने से हुई दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। दुर्घटना स्थल पर जिला प्रशासन की टीम मौजूद है। बस को निकाल लिया गया है। खरगोन, धार जिला प्रशासन के साथ मैं निरंतर संपर्क में हूं। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। दु:ख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार स्वयं को अकेला न समझे, मैं व संपूर्ण प्रदेश साथ है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के कमतौल में बदलाव की बयार! ₹80 करोड़ के बजट, ₹15 लाख के टेंडर, हर वार्ड में नल-RO, फॉगिंग मशीन और डिजिटल नगर...

आंचल कुमारी, दरभंगा/कमतौल, देशज टाइम्स। Darbhanga के कमतौल में बदलाव की बयार आज दिखी!...

Darbhanga SSP Jagunath Reddi पहुंचे Kamtaul Zone Police Inspector Office, तो क्या कहा?

आंचल कुमारी, दरभंगा/कमतौल, देशज टाइम्स। दरभंगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने बुधवार को...

Darbhanga में Madhubani के युवक की हत्या में…’प्रेम संबंध’ 7 में एक सहेली भी

, सात के खिलाफ एफआईआर दर्ज केवटी/दरभंगा, देशज टाइम्स। केवटी थाना क्षेत्र के लालगंज गांव...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें