
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन वाराणसी मंडल के बलिया-औंड़िहार रेल खंड के यूसुफपुर-करीमुद्दीनपुर स्टेशनों के बीच रेल लाइन के दोहरीकरण एवं इंटरलॉकिंग का कार्य कर रहा है।
इसके चलते लखनऊ होकर चलने वाली 14008 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में बदले रूट से चलेंगी। इस रेलखंड का 31 जुलाई को रेल संरक्षा आयुक्त निरीक्षण करेंगे।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन के मुताबिक, वाराणसी मंडल के बलिया-औंड़िहार रेल खंड के यूसुफपुर-करीमुद्दीनपुर स्टेशनों के बीच रेल लाइन के दोहरीकरण एवं इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। इसके चलते लखनऊ होकर चलने वाली 14008 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस 26 व 28 जुलाई को, डाॅ.अम्बेडकरनगर रेलवे स्टेशन से 28 जुलाई को चलने वाली 19305 डाॅ. अम्बेडकरनगर-कामाख्या एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 23, 24, 25, 26, 28 जुलाई को चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस और नई दिल्ली से 30 जुलाई को चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस औंड़िहार-मऊ-फेफना के बदले रूट से चलाई जाएंगी।
इसी तरह से सूरत रेलवे स्टेशन से 25 जुलाई को चलने वाली 09065 सूरत-छपरा स्पेशल ट्रेन, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 25 जुलाई को चलने वाली 15268 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस, आनन्द विहार टर्मिनस से 27 जुलाई को चलने वाली 14018 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस और नई दिल्ली से 23, 25, 26 व 30 जुलाई को चलने वाली 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, रक्सौल से 27 व 29 जुलाई को चलने वाली 14007 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस, छपरा से 23 व 30 जुलाई को चलने वाली 15115 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस, बरौनी से 25 व 28 जुलाई को चलने वाली 14523 बरौनी-अम्बाला एक्सप्रेस, छपरा से 27 जुलाई को चलने वाली 09066 छपरा-सूरत स्पेशल ट्रेन और रक्सौल से 30 जुलाई को चलने वाली 15267 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस फेफना-मऊ-औंड़िहार के बदले रूट से चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।

