spot_img

पंजाब पुलिस हरकत में : PM Modi का रास्ता रोकने वाले 150 लोगों पर FIR

spot_img
- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रास्ता रोकने को लेकर गृह मंत्रालय की फटकार के बाद पंजाब पुलिस हरकत में आ गई है। पंजाब पुलिस ने गुरुवार देररात 100 से 150 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

यह एफआईआर किसी व्यक्ति के नाम से नहीं बल्कि भीड़ के खिलाफ दर्ज की गई है। पंजाब पुलिस ने यह कार्रवाई गृह मंत्रालय की टीम के पंजाब पहुंचने से महज कुछ घंटे पहले दर्ज की है।

- Advertisement -

यह एफआईआर फिरोजपुर के पुलिस थाना कुलगढ़ी में दर्ज की है। आरोप है कि भीड़ ने प्रधानमंत्री का रास्ता रोककर उनकी सुरक्षा में खलल डालने का प्रयास किया। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने अपने स्तर पर लोकल पुलिस की जांच टीम का भी गठन किया है।

यह टीम वायरल वीडियो के आधार पर भीड़ में शामिल लोगों की शिनाख्त कर रही है। पंजाब पुलिस की कोताही लगातार सामने आ रही है। गृह मंत्रालय के दबाव के बाद पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है लेकिन वह पिछले दो दिनों में यह वीडियो फुटेज तक नहीं जुटा पाई है।

मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों तथा मीडिया से इस संबंध में कुछ वीडियो फुटेज एकत्र किए हैं। इन्हें अब भीड़ के खिलाफ साक्ष्य के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में जमीन खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर: अब रजिस्ट्री के लिए ये 3 नियम जानना बेहद जरूरी!

Bihar Land Registration: बिहार सरकार ने भूमि निबंधन प्रणाली में बड़े बदलाव किए हैं। अब जमीन के न्यूनतम सरकारी मूल्य (सर्किल रेट) संशोधित हो गए हैं और ऑनलाइन सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया#BiharLandRegistration,#BiharCircleRate,#PropertyRulesBihar

सीवान में दोस्त को यज्ञ के बहाने बुलाकर मारी थी गोली! मुख्य आरोपी दबोचा, जानें पूरा मामला

Siwan Crime News: सीवान में 25 जून को दोस्त को यज्ञ देखने के बहाने बुलाकर गोली मारने के मामले में मुख्य आरोपी रवि कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके पास से देशी#SiwanCrime,#BiharPolice,#AccusedArrested

Bihar Board Exam: 9वीं से 12वीं की तिमाही परीक्षा की तारीखें आईं, 1 जुलाई से शुरू होंगे एग्जाम!

Bihar Board Exam: बिहार बोर्ड ने नौवीं से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। 1 जुलाई से 6 जुलाई तक होंगी परीक्षाएं, 11 जुलाई तक आएगा परिणाम। छात्रों के#BiharBoardExam,#QuarterlyExams,#BiharEducation

CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला: अब हर महीने इस दिन…आपके गांव आएंगे ‘नेता जी’, सीधे सुनेंगे आपकी समस्या, जानिए

Bihar Gram Sabha: बिहार सरकार ने ग्रामीण विकास और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए हर महीने ग्राम सभा बैठकें अनिवार्य की हैं। अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री और अधिकारी सीधे गांवों म#BiharGramSabha,#SamratChoudhary,#RuralDevelopment